Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 December, 2023 6:44 PM IST
आज के मौसम का हाल

भारत के विभिन्न राज्यों में बीते कुछ दिनों से ठिठुर बढ़ गई है. आलम ऐसा है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान सुबह और शाम के समय 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक,  उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, उत्तर झारखंड और पश्चिम बिहार में घना कोहरा देखा जा रहा है. अनुमान है कि 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप समेत अन्य कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.

वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली और इसके आस-पास से राज्यों में हल्के कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि देशभर में आज का मौसम कैसा रहने वाला है-

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही विभिन्न राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. वहीं, यह भी अनुमान है कि 24 घंटों के दौरान बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है. इसी के साथ उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी.

देश के कई राज्यों में गिरा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट, यहां जानें अपने शहर का हाल

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान हरियाणा, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना है. दिल्ली और पंजाब के लोगों को भी अगले पांच दिनों तक घने कोहरे के साथ शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है.

English Summary: delhi NCR Mausam north india weather today aaj ka mausam imd rainfall alert mausam ki jankari
Published on: 18 December 2023, 06:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now