Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 March, 2026 12:09 PM IST
दिल्ली-एनसीआर में 7 दिन तक बूंदाबादी

दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से, मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD ने  इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश जारी रहने की आंशका जताई है, जिसमें 30 मार्च और 4 अप्रैल, 2026 को रुक-रुककर बारिश हो सकती है और कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी होने की भी संभावना है. ऐसे में तापमान में वृद्धि हो सकती है. चलिए आगे इसी क्रम में जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

कल यानी 30 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिली. दोपहर के समय तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. वहीं, मौसम विभाग IMD ने आज 31 मार्च को भी मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है. इस दौरान दोपहर और शाम के बीच बहुत हल्की बारिश-बूंदाबांदी हो सकती है और न्यूनतम तापमान 32°C से 34°C और 18°C ​​से 20°C के बीच रहने की भारतीय मौसम विभाग ने आंशका जताई है.

हिमालय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 3- 4 अप्रैल को, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ भी चलने की भी आंशका है और 3 से 5 अप्रैल तक उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि हो सकता है. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को मौसम विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी है.

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसमें 30 मार्च और 4 अप्रैल, 2026 को रुक-रुककर बारिश हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 से 5 अप्रैल तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 - 5 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है.

दक्षिण भारत में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में मौसम में बड़ा बदलाव होगा, जिससे केरल, माहे में 31 मार्च को, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक, और रायलसीमा में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इन इलाके के लोग घर से बाहर  निकलते वक्त सावधानी बरतें.

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

  • मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 30 मार्च से 4 अप्रैल, 2026 के बीच की अवधि में निम्नलिखित क्षेत्रों में न जाएं-

  • बंगाल की खाड़ी: 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच गंगा के मैदानी इलाकों और पश्चिम बंगाल क्षेत्र में न जाएं.

  • अरब सागर: 30 मार्च को ओमान और ईरान के तटों से सटे क्षेत्रों, साथ ही उत्तर-पश्चिमी अरब सागर से सटे ओमान की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi-NCR for 7 Days Rain Alert Impact of Two Western Disturbances IMD Weather Forecast
Published on: 31 March 2026, 12:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now