Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 November, 2026 11:05 AM IST
वेदर अपडेट (Image Source-AI generate)

भारत में मौसम अपना मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है और इस दौरान कई इलाकों में लोगों को ठंड का एहसास हो गया है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इसी दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद भीषण चक्रवाती तूफान "मुरासु" के उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना जताई है. ऐसे में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की पूरी आशंका है, जिससे कई राज्यों में तापमान का पारा गिर सकता है.

दक्षिण भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले सात दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2 से 8 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं, केरल और माहे में भी पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है. 

इसके अलावा तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यनम और कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में अलग-अलग दिनों में बारिश हो सकती है. रायलसीमा में 4 से 8 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है. सबसे ज्यादा चिंता आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के मौसम को लेकर है. 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

 छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम

मध्य भारत के राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 2 से 5 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. यानी की छत्तीसगढ़ में 5 से 6 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है. हालांकि, 3 और 4 नवंबर को राज्य के कई इलाकों में व्यापक बारिश का अनुमान है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश की चेतावनी

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 2 से 4 नवंबर तक बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 3 नवंबर के दौरान मौसम प्रभावित रह सकता है.

वहीं, ओडिशा में 2 से 4 नवंबर के बीच कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर भारत में भी गरज-चमक के साथ बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग IMD ने अरुणाचल प्रदेश में 2 से 4 नवंबर और फिर 8 नवंबर को बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 8 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. 

महाराष्ट्र और गोवा में भी मौसम रहेगा खराब

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार पश्चिमी भारत के राज्यों में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में 2 से 5 नवंबर तक बारिश की संभावना है और कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 2 से 4 नवंबर के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

लेखक: रवीना सिंह
 

English Summary: Cyclonic Storm Murasu Heavy Rain Alert 90 Kmph Winds Across India latest Weather News
Published on: 03 November 2026, 11:10 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now