Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 November, 2026 11:18 AM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलता नजर आ रहा है. मौसम विभाग IMD ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान 'अकवान' के चलते दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है. यानी की इन इलाकों समेत चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सबसे असर देखने को मिल सकता है और कई अन्य राज्यों में यह तूफान तबाही मचा सकता है.

दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट

चक्रवाती तूफान अकवान का सबसे व्यापक प्रभाव दक्षिण भारत में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 22 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना है. वहीं, केरल, माहे और रायलसीमा में 18 से 24 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है.

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18 से 20 नवंबर के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 21 से 24 नवंबर तक भी इन क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है. 19 और 20 नवंबर को यहां आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी बदलेगा मौसम

चक्रवाती सिस्टम का असर मध्य भारत के मौसम पर भी पड़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 23 नवंबर तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

विदर्भ में 20 से 22 नवंबर और छत्तीसगढ़ में 19 नवंबर के साथ 22 से 24 नवंबर के दौरान बारिश होने की संभावना है. खास बात यह है कि 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में काफी व्यापक बारिश हो सकती है.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की चेतावनी

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम का असर दिखाई देगा. ओडिशा में 19 और 20 नवंबर को अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, 18 और 21 नवंबर को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में 19 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा 20 नवंबर को कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, बिहार में 21 और 22 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय बना रह सकता है. अरुणाचल प्रदेश में 18 नवंबर और 21 से 24 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है. असम और मेघालय में 18 से 24 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है, वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 और 19 नवंबर के साथ 22 से 24 नवंबर के दौरान बारिश होने का अनुमान है. वहीं, 20 और 21 नवंबर को इन राज्यों में काफी व्यापक बारिश हो सकती है, वहीं इस सप्ताह पश्चिमी भारत में मौसम में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Cyclone Akwan Weather Alert Winds Rain 20 States Weather Update
Published on: 19 November 2026, 11:21 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now