जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 January, 2023 5:30 PM IST
मौसम से जुड़ी अपडेट

देशभर में ठंडी हवाओं के चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. देखा जाए तो दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का कहर भयानक स्थिति पर बना हुआ है. तो आइए आज के मौसम अपडेट के बारे में जानते हैं.

पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है. कई राज्यों में तो मौसम का हाल यह है कि पारा लगातार माइनस पर पहुंच रहा है. देखा जाए तो ग्रामीण इलाकों में फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ बनती जा रही हैं. इस कड़ाके की ठंड में किसानों को बहुत की दिक्कत हो रही है.

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसी के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान सुबह के समय 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है.  गिरते तापमान का सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक रहने की संभावना है.

कोल्ड डे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, अलवर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, जयपुर, झालावाड़, कोटा, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और अन्य कई शहरों में घना कोहरा और कोल्ड डे को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है. ताकि यहां के लोग मौसम की मार से अपने आप को सुरक्षित रख सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सर्दी की मार, लोग बेहाल, तापमान लुढ़का 2 डिग्री से नीचे, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

बदलते मौसम के चलते राजस्थान के कई इलाकों में आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा IMD ने 8 जनवरी 2023 तक शीतलहर व घना कोहरा से राहत के आसार होने की संभावना नहीं है. 

English Summary: Cold winds changed the condition of cities, know the weather condition of your city
Published on: 06 January 2023, 05:35 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now