Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 August, 2023 9:25 AM IST
बारिश का दौर जारी

IMD: देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो अभी भी दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इससे जनता को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल सकेगी. मौसम विभाग के अनुसार,  देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही बिहार और झारखंड में दो दिन के बाद बारिश की गातिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है.

कल के बाद आज हो रही वर्षा से ताममान में कमी आएगी और साथ ही एनसीआर के लोगों को राहत मिलेगी. अगर तेज धूप नहीं निकली तो मौसम सुहाना बना रह सकता  है. इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था. 3 से 6 अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक,  उत्तराखंड और यूपी में 5 अगस्त से 8 अगस्त के बीच हल्की बारिश के साथ कई बड़े क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, चड़ीगढ़ में बारिश की संभावना जताई जा रही है.

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 5 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वही नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं 7 से 9 अगस्त के बीच मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. इसके साथ ही 10 अगस्त से फिर बारिश शुरू होगी. बारिश हल्की होने की आशंका है.

बिहार में बदला मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज़ बदलता नजर आ रहा है. वही भारी बारिश से बिहार में किसानों और आम जनमानस लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. लगातार तापमान में वृद्धि और गर्मी  से आम लोगों का हाल  बेहाल हो गया था. 

यूपी में झमाझम बारिश!

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से लौट आया है. राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.  लगभग एक महीने से जबरदस्त गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार की सुबह राहत लेकर आएगी.

English Summary: Cloudy sky with light rain
Published on: 06 August 2023, 09:34 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now