Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 August, 2023 6:32 PM IST
Today's Weather Update

Today's Weather Update: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और साथ ही देश में कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है. ऐसे में देशवासियों को कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, भारत के विभिन्न राज्यों में आज और आने वाले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. आइए देशभर में आज का मौसम कैसा रहने वाला है. इसकी ताजा अपडेट जानते हैं...

दिल्ली में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगस्त के पहले हफ्ते में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा IMD का यह भी कहना है कि दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है. वहीं तापमान में आज दिल्ली में 27-29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान कुछ भारत विभिन्न राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है. इसके अलावा IMD का यह भी कहना है कि अगले 2 दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में जारी रहने की संभावना है.

दक्षिण भारत में आज तमिलनाडु में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है. साथ ही पश्चिम भारत में भी आज से लेकर आने वाले दिनों तक हल्की/मध्यम से वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

IMD की ताजा अपडेट के मुताबिक, आज उत्तराखंड, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नागालैंड, पूर्वी राजस्थान, मणिपुर, मिजोरम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी के साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है.

English Summary: Clouds will rain in many states across the country today, know the condition of your city
Published on: 03 August 2023, 06:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now