Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 June, 2021 10:07 AM IST
Weather Forecast

देश के कई इलाकों में आजकल मानसून 2021 (Monsoon 2021) की बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश और  उत्तराखंड में रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों और दिल्ली में बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा है कि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि मानसून  दिल्ली कब पहुंचेगा. दिल्ली में पहुंचने से पहले अगले पांच छह दिनों में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है. पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. पाकिस्तान के दक्षिण में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा पंजाब से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार के दक्षिणी हिस्सों, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होती हुई गुजर रही है. एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से केरल के उत्तरी तट तक फैली हुई है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उड़ीसा के उत्तरी तट, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, सिक्किम, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, केरल, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिमी हिमालय के बाकी हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण और दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

English Summary: Chances of rain in these areas of the country
Published on: 19 June 2021, 10:13 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now