Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 January, 2020 11:32 AM IST

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा में दिनभर घूप निकलने के कारण शुक्रवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली. लेकिन ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द बनाए रखा. अगर आज के मौसम की बात करें तो आज सुबह के समय कई क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिला. जबकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखी गई. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण केरल के एक-दो स्थानों में हल्की बारिश दर्ज हुई. पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. तेज हवाओं के चलते लगभग पूरा उत्तर भारत कोहरे से मुक्त रहा.

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

जम्मू व कश्मीर के पूर्वी हिस्सों में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और असम के दक्षिणी भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक विपरीत चक्रवात विदर्भ क्षेत्र में भी बना हुआ है.

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू व कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना है. असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने की आशंका है. अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है. देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. बता दें कि दिल्ली के प्रदूषण स्तर में काफी सुधार हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का समग्र AQI 112 देखा गया , वही पीएम 10 और पीएम 2.5 दोनों अब 'मध्यम' से 'संतोषजनक' श्रेणी में हैं. अगले दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी.

English Summary: Chance of snow with light rain in these states during next 24 hours!
Published on: 25 January 2020, 11:38 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now