Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 May, 2021 10:32 AM IST
Weather Forecast Today

हरियाणा में पिछले तीन दिनों से मौसम (Weather) का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में  शुक्रवार को आसमान में बादल छाने पर गरज और चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

वहीं, मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने घोषणा की है कि इस बार मानसून के तय समय पर एक जून को केरल के तट से टकराने का पूर्वानुमान है. विभाग मानसून की घोषणा 15 मई को करेगा, जबकि अगले चार महीने तक होने वाली बारिश का पूर्वानुमान 31 मई तक किया जाएगा.

वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड समेत  देश के 15 से ज्यादा राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान तथा उससे सटे पश्चिम राजस्थान में है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा के ऊपर और दूसरा उत्तर प्रदेश के ऊपर है. पश्चिम राजस्थान से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए एक निम्न दबाव की रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक जा रही है. एक और निम्न दबाव की रेखा पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्य महाराष्ट्र तक मध्यप्रदेश होती हुई जा रही है. एक और निम्न दबाव की रेखा आंतरिक कर्नाटका से दक्षिण तमिलनाडु तक बनी हुई है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के कुछ हिस्सों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं. पूर्वी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कॉस्टल आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज वर्षा संभव है.

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी तथा की गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है.

English Summary: Chance of rain in more than 15 states during the next 24 hours!
Published on: 07 May 2021, 10:41 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now