कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 July, 2026 10:01 AM IST
इन राज्यों में नहीं थमेगी बारिश, IMD ने 20 से अधिक राज्यों में जारी किया अलर्ट (Image Source-AI generate)

जुलाई के महीने में मानसून ने देशभर में दस्तक दे दी है और इस दौरान कई राज्यों में इतनी तेज मूसलाधार बारिश हो रही है कि बाढ़ जैसे हालात बन गए है. IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, नागालैंड और गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिला. चलिए आगे जानते हैं अगले 7 दिनों कैसा रहेगा मौसम का हाल.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-NCR में आज सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C–38°C और न्यूनतम तापमान 26°C–28°C के बीच रहने की संभावना है. ऐसे में राजधानी में हवाओं का चलना जारी रहेगा और हल्की बारिश होने की आशंका है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की चेतावनी

उत्तर पश्चिम भारत में मानसून दस्तक दे चुका है और कई इलाकों में तेज बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आ गई है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 14-17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 14-20 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की IMD ने आशंका जताई है.

मध्य और पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 15-20 जुलाई कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना है और छत्तीसगढ़ में 8-20 जुलाई के दौरान काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होने की आशंका है.

इसके अलावा, पूर्वी भारत में 14-20 जुलाई के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, बिहार में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है और साथ ही IMD के मुताबिक 16-20 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मानसून दस्तक दे चुका है और इस दौरान इलाके के लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है. IMD के अनुसार 14-20 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं, दक्षिण क्षेत्रों में 14-20 जुलाई के दौरान रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और तेलंगाना में इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कहीं-कहीं से लेकर काफी व्यापक बारिश होने की iMD ने चेतावनी जारी कर दी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Aaj Ka Mausam Rain Continues These States Imd Alert over 20 States Latest Weather Update
Published on: 15 July 2026, 10:05 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now