Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 June, 2023 10:50 AM IST
इन इलाकों में आज दिखेगा चक्रवाती तूफान "बिपोरजॉय" का असर

पूर्वोत्तर अरब सागर से अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान "बिपोरजॉय" पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है. आज यानी कि 14 जून, 2023 को सुबह 05:30 बजे यह जखाऊ पोर्ट (गुजरात) से लगभग 280 किलोमीटर, देवभूमि द्वारका से 290 किलोमीटर और पोरबंदर से 350 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम दिशा तक पहुंचा था.

चक्रवाती तूफान का असर

चक्रवाती तूफान अब उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है. बिपोरजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ पोर्ट के पास मांडवी (गुजरात) और सौराष्ट्र, कच्छ और निकटवर्ती तटों को पार कर सकता है. इस दौरान इन इलाकों 125-135 से लेकर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में मछुआरों को तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि पूर्वोत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा, पूर्वी, उत्तर पश्चिम और दक्षिण भारत में भी अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवा चलने जैसी स्थिति बनी रहेगी.

यहां आज भारी होगी बारिश

आज चक्रवाती तूफान की वजह से सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ जगहों पर भी लोग आज भारी बारिश का अनुभव करेंगे. वहीं, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बर्फ पड़ने की संभावना है.

इन राज्यों का ऐसा रहेगा हाल

इसके अलावा उत्तराखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ केवल तेज हवा चलने का अनुमान है. वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और झारखंड के अधिकतम इलाकों में आज लू चलने की स्थिति बन रही है.

English Summary: 14th June weather forecast cyclonic storm "Biporjoy" moving towards these areas
Published on: 14 June 2023, 10:57 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now