Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 28 February, 2023 5:00 PM IST
अचार और चटनी का व्यवसाय कर कमाएं लाखों

Successful Kisan: हमारे देश में खेती को पुरुषों का काम माना जाता है. इस रिवाज को संगरूर की एक महिला किसान राजिंदर कौर ने तोड़ कर रख दिया है. राजिंदर ने शादी के बाद अपने पति के साथ खेत में काम करना शुरू किया और वह आज एक सफल किसान बन लोगों के लिए एक उदाहरण साबित हुई हैं. खेती के अलावा वह अचार, चटनी और मसाले बनाकर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं. इसके अलावा 2018 में उन्हें पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना का स्टेट अवार्ड भी मिल चुका है.

राजिंदर कौर की उम्र 40 वर्ष है. उनके पति के पास ढाई एकड़ जमीन थी. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपने पति के साथ मिलकर खेतों में काम करती थी. वह समय-समय पर किसान मेले जाकर वहां से खेती के बारे में विभिन्न जानकारियां हासिल करते थे.

अचार और चटनी का बिजनेस

रजिंदर ने सबसे पहले सब्जियों की खेती शुरु की, लेकिन बारिश के चलते सारी फसल बर्बाद हो गई. ढाई एकड़ में वह कुछ और फसल लगाना चाहती थीं. हालांकि, कम जमीन होने के चलते उन्हें सिर्फ खेती से घर का गुजारा करना पड़ता था. ऐसे में अचार, चटनी और मसाले का व्यवसाय शुरू कर उसे बाजार में बेचना शुरु किया. इस काम को उन्होंने 2016 में शुरू किया. इस काम को लेकर पंजाब खेती-बाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना की ओर से राजिंदर कौर को स्टेट अवार्ड के लिए चुना गया. राजिंदर कौर बताती हैं  कि मुझे स्टेट अवार्ड के लिए चुने जाने की खुशी एक शादी के माहौल जैसी  महसूस हो रही थी.

ये भी पढ़ेंः मिर्च की खेती कर कमाएं 10 लाख रुपए तक का मुनाफा

रजिंदर के पति नेहिल सिंह बताते हैं कि उनके पास ढाई एकड़ जमीन है. शादी के बाद से ही उनकी पत्नी उनके साथ खेतों में काम करने लगीं. ऐसे हमसफर बड़ी मुश्किल से मिलते हैं. जब मेरी शादी हुई थी, उस वक्त मेरे माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी. मेरी पत्नी ने मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और एक बहुत ही अच्छे व्सवसाय की शुरुआत की. मुझे अपनी पत्नी पर बहुत ही गर्व है

English Summary: Woman started business of pickles and chutney with farming
Published on: 28 February 2023, 02:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now