कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 February, 2023 6:00 PM IST
फूलों की खेती

हरियाणा के पलवल के रहने वाले बुजुर्ग किसान रणवीर सिंह ने करीब 5 एकड़ की जमीन को लीज पर लेकर फूलों की खेती शुरु की. आज वह इन फूलों की खेती से हर वर्ष लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं.

अलग-अलग फूलों की खेती

रणवीर सिंह ने बताया कि फूलों के पौधे तकरीबन दो से तीन महीने में ही खिल जाते हैं. ऐसे में उनकी कमाई साल भर होती रहती है. वह इन फूलों की खेती चेन के आकार में करते हैं. वह कहते हैं कि फूलों की खेती के लिए ज्यादा मेहनत और लागत की जरूरत नहीं पड़ती है. एक किसान कम लागत लगाकर भी अलग-अलग फूलों की खेती कर लाखों का मुनाफा हासिल कर सकता है.

सिंचाई की तकनीक

रणवीर सिंह अपने खेतों में जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं. इससे खेती में लागत कम तो आती ही है, साथ ही फूलों का विकास भी सही तरीके से होता है. सिंचाई के तौर पर वह ड्रिप स्प्रिक्लर तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पानी की बचत भी होती है और साथ ही फूलों के फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है.

ये भी पढ़ेंः सफल किसानः फूलों की खेती राजपाल को बना रही है मालामाल

खेती से ही परिवार का भरण-पोषण

रणवीर सिंह ने आगे बताया कि उनके घर के युवाओं को भी रोजगार पाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है. वे खेतों में काम कर अपना घर आसानी से चला सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस फूलों की खेती से उनके गांव में अन्य रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो रहे हैं.

 

English Summary: This farmer of Haryana is earning lakhs of rupees from flower cultivation
Published on: 15 February 2023, 04:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now