Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 April, 2018 12:00 AM IST
Poly house

कृषि विभाग से रिटायर्ड नाथूराम ढांडी ने खेती में कुछ नवाचार करने का मन बनाया. उनकी पत्नी ऊषारानी भी खेतीबाड़ी की शौकीन थीं. दोनों अपने घर के लिए बगीचे में सब्जी उगाते रहे. फिर यह शौक व्यवसाय की ओर मुड़ गया.

उन्होंने खेती किसानी करने की ठानी. वे ग्रीनहाउस और पॉली हाउस में फसलों का उत्पादन सीखने के लिए दूसरे शहरों में गए. कृषि विभाग से अनुदान पर पॉली हाउस बनाया. उन्होंने पहली बार इसी जनवरी में खीरे की 5 वैरायटी उगाई, 45 दिन बाद फल आया.

अब तक आधा माल आगरा में बिकने के लिए पहुंच गया है. ऊषारानी ने बताया कि 4 माह तक खीरे का उत्पादन होगा. करीब 20 टन खीरे के उत्पादन से 4 माह में करीब 3 लाख रुपए का मुनाफा हो जाएगा.

उन्होंने बताया कि परंपरागत खेती के मुकाबले पॉलीहाउस व ग्रीनहाउस में उत्पादन ज्यादा और अच्छी क्वालिटी का होता है. इसलिए थोक मार्केट में हमारा खीरा 22-22 रुपए किलो तक बिक रहा है जबकि दूसरों का खीरा 10-12 रुपए किलो बिकता है. आगरा में ज्यादा डिमांड होने से सबसे पहले वहां माल भेजा है. 

अब दूसरी फसल लेंगे पीली और लाल शिमला मिर्च की : ऊषारानी ने बताया कि खीरे की 5 वैरायटियों में रिक्का, टर्मिनेटर, वाई225, पेप्सिनो, डिफेंडर की खेती की है. मई तक खीरे होंगे. इसके बाद इस बार पीली और लाल शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियां भी उगाएंगे. वे ऑफसीजन की सब्जियां उगाने वाली धौलपुर जिले में पहली महिला किसान होंगी. 

English Summary: POLLYHOUSE ME KHEERE KI KHETI
Published on: 10 April 2018, 02:02 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now