Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 30 August, 2023 5:21 PM IST
Lady finger Farming

Lady finger Farming:  इस आधुनिक युग में खेत और खेती दोनों के तरीकों में बदलाव आ रहा है. किसान अब नगदी फसल की ओर ज्यादा रुझान कर रहे हैं. ऐसे में बिहार के भागलपुर के रहने वाले एक किसान चंदन सिहं ने धान, मक्का और गेहूं की खेती को छोड़कर सिर्फ भिंडी की बागवानी शुरु की. आज उनकी कमाई लाखों में हो रही है. उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़कर इस सब्जी की खेती शुरु की है. और इस काम में उनका पूरा परिवार भी साथ देता है.

कहा से मिली जानकारी

चंदन सिंह बताते हैं कि मक्के और धान की खेती से उन्हें बहुत कम फायदा हो रहा था. फिर उनके दोस्तों ने हरी सब्जी की खेती के फायदे के बारे में बताया. इससे प्रभावित होकर उन्होंने अपने 5 एकड़ के खेत में  भिंडी की खेती शुरु की. बाजार में भिंडी 30 से 35 रुपये किलो के भाव से बिक रही है. इस खेती से कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलता है और शादियों के मौसम में कमाई चार से पांच गुना बढ़ जाती है.

हाइब्रिड भिंडी की खेती

किसान चंदन सिहं ने बताया कि हाइब्रिड भिंडी से उनकी कमाई दोगुनी हो गई है. इसकी उत्पादन क्षमता काफी बेहतर होती है, जिससे उन्हें बाजार में अच्छा दाम भी मिल जाता है. चंदन बताते हैं कि उनका घर शहर के 20 किलोमीटर दूर है, जिस कारण सब्जियों की ढुलाई में काफी समस्या आती है. वह शहर में अपना खुद का कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने पर विचार कर रहें हैं, ताकि सब्जियों को नुकसान से बचाया जा सके और आमदनी दोगुनी हो सके.

ये भी पढें: अरहर की खेती छोड़ अपनाई सिंघाड़े की खेती, जानें इस किसान की सफलता की कहानी

कमाई

चंदन जी बताते हैं कि वह भिंडी के साथ-साथ अन्य मौसमी सब्जियों की भी खेती करते हैं. उनके दस एकड़ के खेत में भिंडी और अन्य सब्जियों की खेती को मिलाकर साल भार 6 से 7 लाख रुपये की कमाई हो जाती है.

English Summary: Lady finger Farming : Farmer leaves rice farming and started vegetable business
Published on: 30 August 2023, 05:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now