Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 December, 2018 2:47 PM IST
By:

चॉकलेट का नाम सुनकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है. आज हम ऐसी चॉकलेट की बात करेंगें  जो ख़ास कर पशुओं के लिए बनाई गई है. जिसको पशुओं को  खिलाने के बाद आप उनके दूध के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं और ज्यादा मुनाफा भी कमा सकते हैं.  यह कोई आम चॉकलेट नहीं है यह चॉकलेट काफी पौष्टिक और फायदेमंद है, जो पशुओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर उन्हें सही तरिके से क्रिया करने के लिए सशक्त बनाती है. यह चॉकलेट खाने से पशुओं की प्रजनन क्षमता का विकास भी होता है. इस चॉकलेट को बनाने का मुख्य कारण पशुओं में होने वाले  पोषण तत्वों की कमी की पूर्ति करना है जिससे उनकी पोषण आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके.

क्या कहना है विशेषज्ञों का

इस चॉकलेट में प्रोटीन, मिनरल और यूरिया का मिश्रण और गुण है जो पशुओं में न्यूट्रीशियन की कमी, गर्भाधान या उनमें दूध उत्पादन आदि कि कमी को दूर करती है। यह चॉकलेट इस तरह से बनाई गई है कि जिससे पशुओं को प्रोटीन और मिनरल्स की मात्रा अच्छे तरह से प्राप्त हो। इसके सेवन से पशुओं में 10 से 18 फीसदी दूध उत्पादकता भी बढ़ती है.

इस चॉकलेट में प्रोटीन की पार्यप्त मात्रा होती है, जिससे पशुओं को गर्भ धारण की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाती है. इस चॉकलेट को लटका दिया जाता है जब पशुओं का मन करता है, वह इसे चाट लेते है. आप इस चॉकलेट को बाजार में आसानी से खरीद भी सकते है.

मनीशा शर्मा, कृषि जागरण

English Summary: This will make chocolates for the animals!
Published on: 13 December 2018, 02:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now