Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 June, 2022 3:33 PM IST
vermicompost business

देश का किसान अक्सर इस इंतजार में बैठा रहता है कि आखिर खेती बाड़ी, पशुपालन के अलावा कैसे वह अतिरिक्त आय उत्पन्न कर सकता है. आज हम आपको बताएंगे की आप पशु के गोबर से भी लाखों की कमाई कर सकते हैं.

अच्छी फसल के लिए अकसर खेतों में रसायनिक खाद व कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है जिससे फसल में मौजूद कीड़े तो खत्म हो जाते हैं साथ ही फसल भी काफी उपजाऊ होने लगती है, मगर इस तरह की खाद का दुष्प्रभाव भी है. इन रसायनिक खादों से तैयार हुई फल, सब्जियों व अनाज में पौष्टिक आहार की मात्रा काफी कम होती है और खेतों में उपजाऊ क्षमता में भी कमी आ जाती है, इसलिए अब हर जगह जैविक रूप से ऊगाई गई फल, सब्जियों व अनाज की मांग काफी बढ़ने लगी है, जिसे रसायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग कर उगाया गया हो. बढ़ती मांग के बीच आप वर्मी खाद का व्यवसाय शुरू कर सकते है. इससे आप लाखों में कमाई कर सकते हैं.

कैसै शुरू करें वर्मी खाद यूनिट (how to start vermicompost unit)

वर्मी खाद यानि की केंचुए खाद की युनिट शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको आवश्यकता है एक लंबी पॉलिथीन की. पॉलिथीन को खाद बनाने की जगह पर बिछा लें और चारों तरफ से कवर कर लें ताकि वहां कोई जानवर न आ पाएं. इसके बाद आप बिछाएं हुए पॉलिथीन में गोबर की परत बना लें तथा केंचुओं को गोबर के अंदर डाल लें. जिसके बाद कुछ ही महीनों में आपकी खाद बनकर तैयार हो जाएगी. अपने व्यवसाय को आगे जारी रखने के लिए यही प्रक्रिया आप दोहराते रहे. जिसके लिए अब आपकों केंचुएं व पॉलिथीन खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी.

यह भी पढ़ें : News Business Idea: तेंदूपत्ते का बिजनेस कर कमाएं लाखों रुपये

कैसे होगी कमाई (How to earn from vermicompost)

वर्मी खाद तैयार होने के बाद आप इसे ऑनलाइन माध्यम से भी बेच सकते हैं. जिसके लिए बहुत सी सेल एंड परचेजिंग साइट हैं. इसके अलावा आप सीधे किसानों, किचन गार्डनिंग व फल सब्जियों के नर्सरी में वर्मी खाद को बेच सकते हैं. यदि आप 20 यूनिट के केंचुआ खाद का बिजनेस शुरू करते हैं तो आप 1 साल में 8 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं.

English Summary: Make vermicompost from cattle dung, earn lakhs of rupees
Published on: 26 June 2022, 03:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now