Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 31 August, 2019 6:21 PM IST

भारत के अलग-अलग राज्यों में पापड़ अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. बावजूद इसके इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ये एक लोकप्रिय भारतीय डिश है. हालांकि बदलते हुए खान-पान की संस्कृति के साथ लोगों ने स्नैक्स के रूप में बारीक कटी सब्जियों और चटनी के साथ इसका सेवन करना भी शुरू कर दिया है. करारे पापड़ों को बनाने के लिए विशेष तौर पर किसी बड़े इंवेस्टमेंट की जरूरत नहीं है और आप इसे घर पर भी बनाकर सरलता से स्टोर कर सकते हैं. चलिए आज़ हम आपको बतातें हैं कि किस तरह पापड़ के व्यापार से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

पापड़ उद्योग के लिए चाहिए इतनी भूमिः

इस काम को करने के लिए लगभग 50 से 70 वर्गमीटर का कक्ष या खाली जगह पर्याप्त है. आप इतनी सी जगह में बड़े आसानी से पापड़ बनाने के साथ उसे सूखा भी सकते हैं. वैसे अगर आपके पास अगर ड्रायर मशीन है तो आप इससे भी कम जगह में पापड़ आसानी से सुखा सकते हैं.

इस तरह बनाएं पापड़ः पापड़ बनाने के सैंकड़ों तरीके हैं. आप अपने क्षेत्रिय पसंद एवं स्वाद अनुसार पापड़ को बना सकते हैं. वैसे मूल रूप से पापड़ बनाने में दाल,  सोडियम बाई कार्बोनेट, तेल, मिर्च या मसालों के साथ हिंग आदि का प्रयोग होता है.

पापड़ उद्योग के लिए मशीनों का चयनः

ग्राइंडिंर, मिक्सर, पापड़  प्रेस मशीन एवं ड्रायिंग मशीन आप खरीद सकते हैं. अगर आप हांथ की जगह मशीन से पेकिंग करना चाहते हैं तो पैकिंग मशीन की जरूरत पड़ेगी. इस काम को शुरू करने के लिए आपको 10 हजार से 1 लाख (अगर व्यापार बड़े लेवल पर किया जा रहा है तो) तक का इंवेस्टमेंट लग सकता है.

इतनी होगी कमाईः

इस व्यापार में मुनाफे की कोई सीमा नहीं है, लेकिन फिर भी औसत कमाई की बात करें तो हर महीने आर लगभग 35 से 40 हज़ार रूपये तक आसानी से कमा सकते हैं.

English Summary: make papad and earn good profit papad making tips
Published on: 31 August 2019, 06:24 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now