अगर आप किसान है और खेती-बाड़ी करने के साथ किसी बिजनेस की शुरुआत करने का विचार बना रहे हैं, तो खाद-बीज का करोबार आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि गांव हो या फिर कस्बे किसानों को खेती करने के लिए 12 महीने खाद-बीज की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में इस बिजनेस में अच्छी इनकम होना लाजमी है. चलिए आगे जानते हैं कि कैसे खाद-बीज की दुकान की शुरुआत कर सकते हैं.
खाद-बीज बिजनेस की शुरुआत करने के लिए योग्यता
किसानों के लिए खाद-बीज की शुरुआत किसानों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. अगर आप भी इस करोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो खाद-बीज की दुकान शुरु करने के लिए यह योग्यता होना बेहद जरुरी है, जो कुछ इस प्रकार है-
-
थोक विक्रेता के लाइसेंस हेतु व्यक्ति का साइंस में ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही एक विषय रसायन शास्त्र होना ही चाहिए.
-
अगर व्यक्ति एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट या डिप्लोमा हो तो वह व्यक्ति भी आवेदन करने हेतु पात्र माना जाएगा.
-
इस करोबार की शुरुआत करने के लिए आवेदन के लगभग 20 दिनों बाद लाइसेंस मुहैया करा दिया जाता है.
लाइसेंस बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज
खाद-बीज का बिजनेस किसानों के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इस करोबार की शुरुआत गांव और कस्बों में तेजी से हो रहा है और लोग इससे जुड़कर बड़ा मुनाफा भी कमा रहे हैं. इसी चलते अगर आप भी यह करोबार शुरु करने की सोच रहे हैं, तो लाइसेंस के लिए इन दस्तावेजों को तैयार कर लें, जिनमें है- गोदाम या स्टोरेज के लिए भी पूरी जगह होनी चाहिए जिससे बीज सुरक्षित रह सकें. आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और चौहद्दी का नक्शा इन सभी कागजों का होना बेहद ही जरुरी है.
ऑनलाइन आवेदन कराना जरुरी
अगर आप भी खाद-बीज की शुरुआत करने के लिए लाइसेंस बनाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि अब लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है. इससे आपको यह फायदा होगा की आपको दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. ऐसे में लाइसेंस के आवेदन के लिए लोग राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं और 20 दिनों में ही यह दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं.
कितनी लागत में शुरू होगा कारोबार?
खाद-बीज-दवाई की दुकान खोलने के लिए शुरुआती तौर पर 8 से 10 लाख रुपये तक के निवेश की जरूरत होती है. तभी इस व्यापार को शुरु किया जा सकता है. इस लागत में शामिल हैं-
-
दुकान का किराया या फिर खुद की दुकान
-
खाद, बीज और दवाई का शुरुआती स्टॉक
-
रैक और गोदाम की व्यवस्था
-
लाइसेंस फीस और अन्य दस्तावेजी खर्च
लेखक: रवीना सिंह