Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 August, 2023 12:24 PM IST
Transport Business

आज के दौर में हर एक व्यक्ति अपना बिजनेस करके पैसा कमाना चाहता है. ताकि वह अपनी और अपने परिवार की सभी तरह की जरूरतों को पूरा कर सकें. अगर आप भी हाल-फिलहाल में एक अच्छा और टिकाऊ व्यवसाय शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय (Transport Business) आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है. बता दें कि यह बिजनेस सालों साल चलने वाला होता है. इसमें आपको एक बार अच्छा निवेश करना होता है और फिर बाद में आपको इसकी मदद से पैसा ही पैसा मिलता है. अगर आपको गाड़ी चलाना अच्छे से आता है, तो यह बिजनेस आपके लिए तो सबसे अच्छा है. आइए जानते हैं कि इसे कैसे शुरू करें.

ऐसे शुरू करें ट्रांसपोर्ट का बिजनेस (How to start transport business)

इस बिजनेस के लिए अगर आपके पास अधिक पैसा नहीं हैं, तो ऐसे में आप शुरुआत में गाड़ी को चलाकर इस व्यवसाय का हिस्सा बन सकते हैं. पहले आप खुद गाड़ी चलाकर ट्रांसपोर्ट के काम को शुरू करें और फिर जैसे-जैसे आपके पास पैसा आता जाएगा. वैसे-वैसे आप अपने ट्रांसपोर्ट के बिजनेस को बढ़ाता जाए. वहीं अगर आपके पास पैसा हैं, तो आप बहुत सी गाड़ियों को खरीदकर अपना एक ट्रांसपोर्ट खोल सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रांसपोर्ट का बिजनेस दो तरह से होता है. एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट और दूसरा माल ढोने वाली गाड़ियों का बिजनेस है. इन दोनों को ही आप शुरू कर लाभ कमा सकते हैं.

ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए पंजीकरण व लाइसेंस (Registration and License for Transport Business)

अगर आप सोच रहे हैं कि ट्रांसपोर्ट के बिजनेस को बिना किसी लाइसेंस के शुरू किया जा सकता है, तो यह सरासर गलत है. क्योंकि इसके लिए आपको पंजीकरण और लाइसेंस लेना अनिवार्य है. यह लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको शॉप एक्ट लाइसेंस, जीएसटी, उद्योग आधार पंजीकरण और ट्रांसपोर्ट का लाइसेंस बनवाना पड़ेगा. इसके लिए आपको अपने ट्रांसपोर्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.

ये भी पढ़ें: इस मशीन की मदद से किसान का बेटा कर रहा लाखों की कमाई

ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में लागत और मुनाफा

इस काम के लिए आपको हजारों-लाखों रुपए खर्च करने होंगे. साथ ही आपको समय-समय पर गाड़ी की मेंटेनेंस पर भी ध्यान देना होगा. देखा जाए तो जब एक बार आपका बिजनेस चल जाएगा, तो आप इससे हर महीने लाखों की कमाई आसानी से कर पाएंगे.

English Summary: Get license for transport business like this
Published on: 28 August 2023, 12:30 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now