Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 September, 2026 11:49 AM IST
कम बजट में शुरू करें चूड़ियों का बिजनेस (Image Source-AI generate)

आज के समय में जिस तरह से देश में लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है और नौकरी नहीं मिल रही है. इसी को देखते हुए लोगों का रुझान बिजनेस की ओर तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप भी इस कम बजट वाले बिजनेस की तलाश में है, जिसकों कम बजट में शुरुआत की जा सकें. ऐसे में आपके लिए कांच की चूड़ियों और कंगनों का करोबार एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि कांच की चूड़ियों और कंगनों की बारह महीने डिमांड बनी रहती है, जिससे आमदनी भी अच्छी हो जाती है. 

कितने रुपये में चूड़ियों के बिजनेस की करें शुरुआत?

आज के समय में चूड़ियों का कारोबार अधिक मुनाफे वाला करोबार बनता जा रहा है और मार्किंट में चूड़ियों की मांग भी हमेशा बनी रहती है. ऐसे में अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं और आपके पास अधिक बजट नहीं है, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरुरत नहीं है. आप इस करोबार की शुरुआत मात्र 50 हजार रुपये के कम बजट से कर सकते हैं और अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं.

चूड़ियों के डिजाइन का चुनाव कैसे करें?

अगर आप चूड़ियों का करोबार शुरुआत कर रहे हैं तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि चूड़ी व्यापार अगर आप नया-नया शुरु कर रहे हैं, तो कम से कम 20 से 25 तरह की डिजाइन की चूड़िया अपनी दुकान में जरुर रखें. ऐसा करने से ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और बिक्री भी अधिक होगी और साथ ही रंग-बिरंगी फैंसी चूड़ियां और कंगन दुकान में रखने से ज्यादा ग्राहक आकर्षित होंगे.

चूड़ियों का माल कहाँ से खरीदें?

अगर आप चूड़ियों और कंगन का व्यापार शुरु कर रहे हैं तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि चूड़ियों का माल हमेशा सही जगह से ही जान पहचान की दुकानों से ही खरीदें और अगर आपकों माल खरीदने की कोई जानकारी नहीं है तो ऐसे में आप फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियाँ जो सबसे प्रसिद्ध हैं. इस जगह से सीधे होलसेल बाजार या निर्माताओं से संपर्क करें या फिर दिल्ली के सदर बाजार या स्थानीय थोक बाजारों से माल खरीद कर सकते हैं.

कांच की चूड़ियों के बिजनेस में कितनी होगी कमाई?

आज के समय में कांच की चूड़ियों का बिजनेस एक ऐसा व्यापार बनता जा रहा है, जिसकी तरफ काफी लोग तेज से बढ़ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं तो कम बजट में ₹30,000 से ₹40,000 प्रति माह या उससे अधिक आय अर्जित कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Firozabad Glass Bangle Business Idea Low Investment High Profit
Published on: 14 September 2026, 11:54 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now