Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 12 November, 2019 6:13 PM IST

आज के समय में फल इतने कीमत हो गए हैं कि आम तौर पर लोग इन्हें अस्वस्थ होने पर ही खाते हैं. हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक हमे हर दिन कोई एक फल जरूर खाना चाहिए. निसंदेह आप उस परिवार को संभ्रांत वर्ग का ही हिस्सा मानेंगें जो हर दिन 70 से 400 रूपये किलो वाले फलों का सेवन करता है. इसमे कोई आश्चर्य नहीं महंगें फल हमारी आर्थिक क्षमता को दर्शातें हैं.

आर्थिक रूप से संपन्न परिवार ही फलों का दैनिक सेवन कर सकता है. लेकिन एक फल ऐसा भी है जिसके सेवन के लिए आपको आर्थिक रूप से संपन्न ही नहीं बल्कि बहुत धनवान भी होना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि, ये फल 200, 300 या 400 रूपये किलो नहीं बल्कि 17 से 20 लाख रूपये किलो है तो? आप भले इस बात पर यकिन ना करें लेकिन जापान में मिलने वाला युबारी किंग 17 से 19 लाख रूपये किलो बिकने वाला खरबूजा है.

ये खरबूजा सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि खुद जापान के लिए भी महंगा है. आप वहां इसकी कीमत के बराबर की कोई गाड़ी खरीद सकते हैं. इसे युबारी किंग मेलंस के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है. जिसका एक कारण ये भी है कि इसकी पैदावार युबारी के विशेष क्षेत्रों में होती है.

पोषक तत्वों से भरपूर है खरबूजाः

इस खरबूजे में विशेष तौर पर पोषक तत्वों से भरा हुआ है और गंभीर से गंभीर बीमारी में शरीर को शक्ति देने की क्षमता रखता है. अपने मिठास के कारण ये सलाद, कस्टर्ड और आइसक्रीम लक्जरी खाद्य पदार्थों में उपयोग होता है. विशेषज्ञों के मुताबिक इसके मात्र 100 ग्राम हिस्से में 34 कैलोरी होती है और ये विटामिन ए, सी और बी से भरा होता है. इसके अलावा इसमे फायबर, पोटैशियम, कॉपर और ओमेगा-3 की मात्रा भी भरपूर तौर पर पाई जाती है.

English Summary: yubari king melon world costliest melon ever know more about it
Published on: 12 November 2019, 06:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now