Success Story: किसानों की किस्मत बदल देगा राजाराम त्रिपाठी का यह सफल मॉडल, कम लागत में होगी करोड़ों की आमदनी! STIHL कंपनी ने हरियाणा में कृषि जागरण की 'एमएफओआई, वीवीआईएफ किसान भारत यात्रा' के साथ की साझेदारी कृषि लागत में कितनी बढ़ोतरी हुई है? सरल शब्दों में जानिए खेती के लिए 32 एचपी में सबसे पावरफुल ट्रैक्टर, जानिए फीचर्स और कीमत एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! Guar Varieties: किसानों की पहली पसंद बनीं ग्वार की ये 3 किस्में, उपज जानकर आप हो जाएंगे हैरान!
Updated on: 21 March, 2024 4:18 PM IST
World Water Day 2024- विश्व जल दिवस 2024 (फोटो साभार: Pinterest)

World Water Day 2024: जल हमारे स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और वनस्पति के विकास के लिए बेहद जरुरी है. यह जीवन का आधार है. जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना भी नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का पूरा करने के लिए इसकी आवश्यकता होती है. यही वजह है कि धरती के अलावा, दूसरे ग्रहों पर पानी और वायु की तलाश जारी है, ताकि वहां भी मानव जीवन संभव हो सके. लेकिन धरती पर जल का दोहन तेजी से होने की वजह से जलस्तर लगातार कम होता जा रहा है जोकि बहुत बड़ी चिंता का विषय है. इन्हीं सभी बातों के मद्देनजर हर साल 22 मार्च को दुनियाभर में विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है. पहली बार विश्व जल दिवस साल 1993 में मनाया गया था. इस दिन को मनाने का उद्देश्य, लोगों को पानी का महत्व समझाना और पानी बचाने के लिए जागरुक करना है. इस दिन, दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

वही, हर साल विश्व जल दिवस के मौके पर एक थीम भी निर्धारित की जाती है और उसी पर फोकस कर पुरे साल काम किया जाता है. इस साल यानी विश्व जल दिवस- 2024 (World Water Day 2024) की थीम- वाटर फॉर पीस/Water for Peace यानी शांति के लिए जल है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं विश्व जल दिवस की शुरुआत कब हुई थी, विश्व जल दिवस-2024 की थीम के पीछे का मकसद क्या है-

विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई थी? When was World Water Day first celebrated

साल 1992 में ब्राजील में पर्यावरण और विकास सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया और यहां पर विश्व जल दिवस को मनाए जाने का मुद्दा उठा. इसके बाद सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने 1992 में प्रस्ताव को अपनाया और हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाए जाए की घोषणा की. इसके बाद पहली बार साल 1993 में वर्ल्ड वाटर डे/World Water Day मनाया गया. साल 2010 में यूएन ने सुरक्षित, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के अधिकार को मानव अधिकार के रूप में मान्यता दी.

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए क्यों जरूरी है कोल्ड स्टोरेज? यहां जानें इसे बनाने का पूरा गणित

विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य/Why celebrate World Water Day?

‘जल ही जीवन है’ यह कथन सत्य है, क्योंकि पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. इसके अलावा, ज्यादातर संस्कृतियों का विकास भी नदी किनारे हुआ है. हमारे पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है, बाकी हिस्सों पर मानव, जीव-जंतु, जंगल, मैदान पठार या पर्वत आदि मौजूद हैं. वही, हर प्राणी जल पर निर्भर है. लेकिन यह भी सत्य है कि जल का अनावश्यक उपयोग भी हो रहा है. जनसंख्या में वृद्धि, कृषि और औद्योगिकीकरण के कारण पानी की खपत में इजाफा हुआ है. इन्हीं सभी बातों के मद्देनजर दुनिया भर के लोगों को जल से संबंधित मुद्दों पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के साथ ही बदलाव के लिए कार्रवाई हेतु हर साल विश्व जल दिवस मनाया जाता है.

विश्व जल दिवस-2024 की थीम क्या है? What is World Water Day 2024 Theme

विश्व जल दिवस-2024 (World Water Day 2024) की थीम- वाटर फॉर पीस/Water for Peace यानी शांति के लिए जल है. पानी शांति पैदा कर सकता है या संघर्ष भड़का सकता है. जब पानी दुर्लभ या प्रदूषित होता है, या जब लोगों की पानी तक पहुंच नहीं होती है, तो समुदायों और देशों के बीच तनाव बढ़ जाता है. दुनिया भर में लगभग 3 अरब से अधिक लोग राष्ट्रीय सीमाओं को पार करने वाले पानी पर निर्भर हैं. वही, केवल 24 देशों के पास अपने सभी साझा जल के लिए सहयोग समझौते हैं. इसके अलावा, जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बढ़ रहा है, और जनसंख्या बढ़ रही है, हमारे लिए सबसे कीमती संसाधनों में से एक जल की सुरक्षा और संरक्षण के लिए देशों के भीतर और बीच में एकजुट होने की तत्काल आवश्यकता है. सार्वजनिक स्वास्थ्य और समृद्धि, खाद्य और ऊर्जा प्रणालियां, आर्थिक उत्पादकता और पर्यावरणीय अखंडता सभी प्रबंधित जल चक्र पर निर्भर करते हैं.

विश्व जल दिवस 2024 का मुख्य संदेश

पानी शांति पैदा कर सकता है या संघर्ष भड़का सकता है: जब पानी दुर्लभ या प्रदूषित होता है, या जब लोग पानी तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते हैं, तो तनाव बढ़ सकता है. पानी पर सहयोग करके, हम हर किसी की पानी की जरूरतों को संतुलित कर सकते हैं और दुनिया को स्थिर करने में मदद कर सकते हैं.

English Summary: what is world water day theme 2024 world wide water day 2024 theme international water day
Published on: 21 March 2024, 04:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now