Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 July, 2019 7:48 PM IST

सावन का महीना वैसे तो हर किसी को भाता है, लेकिन सुहागनों के लिए इसका खास अपना एक महत्व है. यह पूरा महीना भगवान शिव की भक्ति, पूजा एवं अर्चना का है. कुवारी लड़कियां सावन के महिने में सोमवार का वर्त करके मनचाहे वर की कामना करती है, तो वहीं सुहागन औरतें सोलह श्रंगार करती है. खासकर हरी-हरी चूड़ियां पहनती हैं. वैसे क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि सावन में विशेषकर हरी चूड़ियां ही क्यों पसंद की जाती है. क्या इसके पीछे भी किसी तरह की कोई लोजिक है. चलिए हम बताते हैं कि सावन में हरी चूड़ियां पहनने का क्या राज़ है.

धार्मिक महत्व-

ज्योतिष शास्त्रों की माने तो हरे रंग का सीधा संबंध बुध ग्रह से है. यह रंग व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करते हुए संतान सुख देने में सहायक होता है. हरा रंग खुशहाली का प्रतीक भी है. बुध ग्रह कारोबार एवं करियर पर भी अपना प्रभाव डालता है, इसलिए यह रंग कार्यक्षेत्र में आगे बंढ़ने में सहायक है.

भगवान शिव को प्रकृति से अथाह प्रेम है जग-जाहिर है कि महादेव ने कभी स्वर्ण हीरे मोती या आभूषणों को महत्व नहीं दिया. महादेव को हरियाली पसंद है, क्योंकि देवी पार्वती सव्यं साक्षात प्रकृति की स्वरूप हैं. हरा रंग की चूड़ियों से इसलिए सुहागन जीवन में खुशहाली आती है.

हरे रंग का महत्व मनोविज्ञान में भी है. सांइस कहती है कि हरा रंग मन एवं आंखों को सुख पहुंचाता है. हताश एवं निराश व्यक्ति को इसलिए डॉक्टर भी सलाह देतें हैं कि सुबह सुबह हरे- भरे मैदान की सैर करें.

English Summary: this is the reason why women wear green bangles
Published on: 19 July 2019, 07:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now