Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 February, 2020 4:43 PM IST

अंडो को खरीदते समय सबसे पहले यही ख्याल आता है कि कहीं अंडे खराब तो नहीं हैं. आम तौर पर लोगों को अंडे की ताजगी पता करने का तरीका नहीं मालूम होता, इसलिए वो दुकानदार के झांसे में आकर अक्सर खराब अंडे खरीद लाते हैं. अब जाहिर सी बात है कि दर्जन के भाव में खरीदे गए अंडों को एक ही दिन में तो लोग खाते नहीं हैं. खरीदे गए अंड़ों को समाप्त करने में कुछ दिन तो लगता ही है, ऐसे में वो पूरी तरह से खराब हो जाते हैं. यही कारण है कि अगली बार से अंड़ों को खरीदते समय मन में भय बना रहता है कि कहीं वो खराब तो नहीं हैं. चलिए आज हम आपके मन के डर को दूर कर देते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगें कि कैसे आप अंड़ों की ताजगी जांच सकते हैं.

एक गिलास में डुबोकर
अंडों की ताजगी पता करने का सबसे आसान तरीका है उसे एक गिलास पानी में डुबोकर देखा जाए. आपको बस एक चौड़े मुंह वाले पानी भरे गिलास की जरूरत है. पानी से भरे गिलास में अंडे को डालकर देखें. अगर अंडा ताजा होगा तो वो होरिजेंटल होकर नीचे बैठ जाएगा. वहीं अगर अंडा बासी होगा तो वो होरिजेंटल होते हुए भी हल्का ऊपर आएगा. लेकिन अगर अंडा सड़ा हुआ और खराब होगा तो पानी में तैरने लगेगा.

अंडे को फोड़कर
इसके अलावा एक तरीका और है. आप अंडे को फोड़कर भी उसकी ताजगी का आंकलन कर सकते हैं. फ्रेश अंडे को फोड़ने पर वो प्लेट में तीन या दो रिंग का निर्माण करेगा. पहला भाग गाढ़ा पीला होगा, वहीं दूसरा भाग क्रीम कलर का होगा और तीसरा सफेद रंग का होगा. अगर अंडा खराब हो गया हो गया होगा तो गाढ़ा पीला भाग और क्रीम कलर वाली रिंग एक ही में मिल जाएगी.

English Summary: this is How you cam check eggs are Expired or fresh know more about egg test
Published on: 20 February 2020, 04:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now