Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 29 August, 2019 6:06 PM IST

जेल के बारे में ये आम धारणा है कि जेल में कैदियों को मूल सूविधाओं से भी वंचित रखा जाता है. जेल के बारे में सोचते ही हम एक ऐसे कक्ष की कल्पना करने लग जाते हैं जहां ना तो प्रर्याप्त मात्रा में रोशनी पहुंचती है और ना ही सांस लेने को स्वच्छ हवा मिलता है. लेकिन अगर हम आपको कहें की दुनिया में कुछ जेल ऐसे भी हैं जहां बेहतरीन जिंदगी जीने के हर संसाधन मौजूद है, तो क्या आप यकीन करेंगे.

आप भले इस बात पर यकीन ना करें लेकिन ये सत्य है कि दुनिया में कुछ ऐसे जेल भी है जहां विलास  के हर संसाधन उपलब्ध है. इन जेलों में कैदियों को अपराधियों की तरह सजा नहीं बल्कि सुधरने का मौका दिया जाता है. इनके प्रतिभा एवं कौशल को परखने के बाद इनसे उसी तरह का काम लिया जाता है, जिससे ये अपना एवं अपने साथ-साथ समाज का कल्याण कर सके. चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ जेलों के बारे में बताते हैं.

बसतोय जेल, नॉर्वेः

नॉर्वे के बसतोय आइसलैंड पर बनाया गया ये जेल किसी फाइव सितारा होटल के कमरे से कम नहीं है. यहां टेनिस, हॉर्स-राइडिंग, फिशिंग के साथ-साथ सनबाथिंग भी कैदियों को मिलती है. इतना ही नहीं कैदियों को पढ़ने के लिए हर तरह की किताबें भी दी जाती है.

एचएमपी एडीवैल, स्कॉटलैंडः

इस जेल में कैदियों को बहुत अच्छे ढंग से ट्रीट किया जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कैदियों को हर सुबह ब्रेकफास्ट में दूध,  अंडे,  ब्रेड,  फिश आदि परोसा जाता है. इतना ही नहीं इस जेल में कोई एक खेल खेलना कैदियों के लिए अनिर्वाय है, जिससे वो हेल्दी रहें. कैदियों के पढ़ने के लिए यहां विशाल लाइब्रेरी भी है.

ओटेगो करेक्शन जेल, न्यू ज़ीलैण्डः 

इस जेल के कमरे हवादार एवं आरामदायक हैं. यहां कैदियों को लिखने-पढ़ने एवं खेलने की पूरी आज़ादी है. मनोरंजन के लिए टिवी एवं सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर करवाया जाता है.

जस्टिस सेंटर, ऑस्ट्रियाः

इस जेल के कमरे पूरी तरह से आरामदायक बनाएं गए हैं. कैदियों को यहां जिम, इंडोर-आउटडोर गेम्स खिलाएं जाते हैं. इनके खाने-पीने का पूरा प्रबंध भी जेल प्रशासन की देखरेख में होता है. खाना लजीज एवं हेल्दी बनाया जात है.  

English Summary: these are the most luxurious prisons in the world
Published on: 29 August 2019, 06:10 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now