Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 November, 2017 12:00 AM IST

देशी घास प्रजातियों के एक समूह को सूचीबद्ध करते हुए ऑस्ट्रेलिया में शोधकर्ताओं ने पाया है कि उनमें से एक घास एकदम चिप्स की तरह  है। बता दें खाने में यह घांस बेहद स्वादिष्ट है। और तो और अगर इस घास पर सिरका डाल दिया जाए तो यह इसके स्वाद को दोगुना बड़ा देता है। वैज्ञानिकों ने जब इसे टेस्ट किया तो सचमुच वे अपनी उंगलियों तक को चाट रहे थे। 

इस घास की किस्म का नाम 'ट्रियोडिया साइनटिलन्स' है जिस पर यूनीवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (यूडब्ल्यूए) में  शौध किया गया है। यह घास ऑस्ट्रेलिया के पर्थ सिटी में पाई गई है। ये दिखती तो आम घास की तरह ही है लेकिन इसका स्वाद सॉल्टेड चिप्स जैसा है। 

रिसर्च टीम का कहना है कि ये घास आश्चर्यजनक निष्कर्ष सामने लेकर आई है। इसकी खोज भी आश्चर्यचकित तरीके से ही हुई। दअसल एक राज जब रिसर्च टीम काम में लगी तो एक टीम के एक सदस्य ने अपने हाथ को गलती से चाट लिया। उसे अपने हाथों से चिप्स जैसा स्वाद आया। उसे बीते घटनाक्रम को याद करने में थोड़ी देर जरूर लगी लेकिन उसे समझ में आ गया कि थोड़े समय पहले ही उसने घास पकड़ी थी। इस तरह से गलती से इस घास की तलाश हुई।

यूनीवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (यूडब्ल्यूए) की जीवविज्ञानी प्रयोगशाला में घास प्रजातियों के ये नमूने रखे गए हैं। यह जानकारी भी मिली है कि ऑस्ट्रेलिया में कम से कम 64 अलग-अलग त्रियोडिया प्रजाति की घास पाई जाती हैं। हालांकि शोधकर्ताओं का ये भी मानना ​​है कि संख्या भी अधिक हो सकती है, क्योंकि कुछ प्रजातियां केवल एक छोटी सी रेंज में ही फैली होती हैं, इसलिए इन स्थानों तक पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है.

English Summary: The taste of this grass is the-taste-of-thislike chips ...
Published on: 26 November 2017, 12:44 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now