Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 24 April, 2023 4:27 PM IST
घर पर तैयार कर सकते हैं ड्राइफ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. डॉक्टर्स भी रोज इसका सेवन करने की सलाह देते हैं. ड्राइफ्रूट्स शरीर में कमजोरी को दूर करने में भी मदद करते हैं. इसके अनेकों फायदे हैं. बाजार में ड्राइफ्रूट्स की कीमत ज्यादा होने की वजह से कई लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं. ऐसे में, कुछ खास ड्राइफ्रूट्स को सस्ते में घर पर भी तैयार किया जा सकता है. तो आइए, उन्हें बनाने की विधि पर नजर डालें.

छुहारा

बाजार में कई तरह के छुहारे मिलते हैं. जो महंगे भी होते हैं. आप बेहतर क्वालिटी के छुहारे को अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं. वैसे तो इसे घर पर बनाने में समय ज्यादा लगता है लेकिन बाजार की तुलना में यह सस्ते व टेस्टी साबित होंगे. इसको घर में खजूर से बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए खजूर को 15-20 मिनट अच्‍छे पानी में डालकर उबालना होता है. इसके बाद धूप में खजूर को अलग-अलग रखकर सुखाना है. अगर धूप तेज रही तो ये दो दिन में सूख जाएंगे. लेकिन इन्‍हें और भी अच्‍छी तरह से सुखाने के लिए कम से कम 5 दिन धूप में रखना होता है. जब खजूर अच्‍छी तरह से सूखकर सिकुड़ने लगे तो समझ लीजिये की छुहारा तैयार है.

किसमिस

इसे भी घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए केवल अंगूर की आवश्यकता होती है. अंगूर को पानी में डालकर 10-15 मिनट उबालना है. इसका रंग बदल जाए तो इसे गैस से हटाकर हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ देना है. इसके बाद करीब तीन दिन तक इसे सूती कपड़े में रखकर धूप में सुखाना है. सूखने के बाद अंगूर किसमिस बन जाएंगे.

 यह भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें ये ड्राई फ्रूट्स, मोटापे से मिलेगा छुटकारा

 सूखा अंजीर

सूखा अंजीर शरीर के लिए बहुत लाभदायक है. फरवरी-मार्च में इसके फल बड़े पैमाने पर बाजार में दिखते हैं. सूखा अंजीर तैयार करने की विधि आसान है. इसके लिए सबसे पहले पका हुआ अंजीर लेना होगा. उसे पानी में डालकर कुछ देर तक उबालना है. फिर इसे लगभग 5-6 दिनों तक धूप में रखकर सुखाना है. इसी तरह ये बनकर तैयार हो जाएगा.

आलू बुखारा

 आलूबुखारा का स्वाद खट्टा-मीठा होता है. बाजार में इसकी काफी डिमांड है. यह वजन को एक समान रखने में मदद करता है. ये हृदय और ब्लडप्रेशर रोगों के लिए भी उपयोगी साबित होता है. इसे भी फल के माध्यम से बाकी ड्राइ फ्रूट्स की तरह उबालने के बाद सूखाकर घर पर तैयार कर सकते हैं. 

 खरबूज के बीच

 बाजार में इसकी कीमत आसमान छूती है. इसे खाने के अनेकों फायदे हैं. यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. इसे तैयार करने के लिए खरबूज से बीज को निकाल लें. फिर उन्हें सूती कपड़े में रखकर धूप में कुछ दिन सुखाएं. इस प्रक्रिया के बाद शरीर को फायदा पहुंचाने वाले खरबूज के सूखे बीज तैयार हो जाएंगे. 

English Summary: special dry fruits can be prepared at home beneficial for the body
Published on: 24 April 2023, 04:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now