Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 August, 2022 5:44 PM IST
Optical Illusion

आज हमारा मन आपके दिमाग को घूमा देने का है. जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन वाली कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. ये तस्वीरें लोगों के दिमाग के साथ खेलती भी हैं और उनके दिमाग को खोल भी देती हैं. आसान शब्दों में कहें, तो ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों का मतलब होता है आखों को धोखा देने वाली फोटोज.

ऐसे में हम भी इस लेख में आपके लिए एक ऐसी ही वायरल तस्वीर सोशल मीडिया की ना खत्म होने वाली बड़ी दुनिया से ढूंढकर लाए हैं, जो आपके दिमाग को घूमाकर रख देगी.

9 चेहरों को पहचानना आसान नहीं

इस लेख में दिए गए तस्वीर को ध्यान से देंखे. आपको इस एक तस्वीर में कितने चेहरे दिखते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस एक तस्वीर में 1,2 या 3 नहीं बल्कि पूरे नौ चेहरे छिपे हुए हैं. इनमें से आप तीन चेहरे को आसानी से ढूंढ सकते हैं, लेकिन पूरे नौ चेहरे ढूंढना बेहद मुश्किल है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया के लाखों यूजर्स ने कोशिश करके देख ली है, लेकिन मुश्किल से ही वो इस तस्वीर में से पूरे 9 के 9 चेहरे ढूंढ पाए हैं.

पहेली सुलझाने से पहले लगा लें टाइमर

ऐसे में अब इस पहेली को सुलझाने का मौका आपको मिल रहा है. तो जल्दी से चेहरे पर से चेहरा ढूंढ़ना शुरु कर दें. सभी चेहरों को ढूंढने से पहले 30 सेकंड का टाइमर सेट करना न भूलें. अगर आप पूरे 9 चेहरे ढूंढने में कामयाब नहीं हो पाते हैं तो घबराएं नहीं, क्योंकि इस लेख के अंत में हमने फोटो में दिए गए सभी नौ चेहरों को चिंन्हित कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Optical Illusion: इस तस्वीर में पहले पेड़ दिखा या चेहरा? जो एक सेकंड में खोलेगा आपका राज

इस तस्वीर में आपको जितने अधिक चेहरे दिखाई देते हैं उतना ही आपका अवलोकन कौशल यानी  observation skills बेहतर माना जाएगा. अगर आपने पूरे नौ चेहरे ढूंढ लिए, तो आप बन जायेंगे 'सुपर जीनियस'.

Optical Illusion
English Summary: Optical Illusion: If you recognize the 9 faces hidden in this picture, you will be called 'Super Genius'
Published on: 18 August 2022, 05:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now