Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 2 November, 2019 6:26 PM IST

मनी प्लांट ना सिर्फ आपके घर-आंगन के वातावरण को हरा-भरा बनाता है, बल्कि वास्तु दोष भी दूर करता है. ये घर में सकारात्मक्ता का संचार करते हुए माहौल को खुशनुमा बनाता है. शायद यही कारण है कि पौराणिक काल से ही ये शुभता के रूप में घरों को सुशोभित करता आया है. इस पौधें से जुड़ी हर तरह की बातों का अपना महत्व है. चलिए आपको बतातें हैं मनी प्लांट एवं इसके वास्तु संबंध के बारे में. जैसे पत्तों का मुरझाना या पीला पड़ना या पौधे का सफेद होना आदि.

खराब पत्तों को तुरंत हटा देः

मनी प्लांट का पौधा अति शुभ माना गया है, लेकिन इसके सुखे पत्ते गृहस्त जीवन के लिए हानिकारक हैं. इसीलिए जरूरी है कि पत्तों के सुखते ही उसे बेल से अलग कर हटा दिया जाये. वहीं इसकी बेले ऊपर की तरफ उठती हुई होनी चाहिए. इससे मानसिक शांति एवं साइकोलॉजिकल प्रभाव पड़ता है. ऊपर की तरफ उठता हुआ पौधा साइकोलॉजिकली आपको आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है, जबकि जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट आपको मानसिक तौर पर निराश करने के साथ-साथ वास्तु दोषों को भी बढ़ता है.

दक्षिण दिशा है उपयुक्तः

इस पौधे को लगाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे उपयुक्त मानी गयी है. दक्षिण दिशा से आने वाली सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों को ये पौधा अपने अंदर सोख लेता है. ईशान कोण में लगाने से ये पौधा धन की हानि करता है. इसलिए इस दिशा में इस पौधे को लगाने से बचना चाहिए.

अधिक धूप में ना लगाएं ये पौधाः

मनी प्लांट एक बहुत ही संवेदनशील पौधा है. इसलिए ध्यान रहे कि इसे अधिक धूप में ना रखा जाये. ये पौधा सुबह 10 बजे से पहले की धूप या शाम के 5 बजे के बाद की धूप को ही सहन कर सकता है, इसलिए दोपहर में इसे छांव प्रदान करें.

English Summary: money plant right direction according to vastu science read more about it
Published on: 02 November 2019, 06:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now