Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 January, 2023 5:23 PM IST
बाजरे का डोसा

बाजरे में फाइबर, मल्टी-विटामिन्‍स, मिनरल्‍स और प्रोटीन जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते हैं. यह फाइटोकेमिकल्स का भी अच्छा स्त्रोत होता है, जो फ्री रेडिकल्‍स से लड़ने के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है. बाजरे से बहुत प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं लेकिन आज हम आपको बाजरे से बनने वाले डोसे की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं.

यूं तो डोसा को एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर आप इसे और भी ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप बाजरे का डोसा बनाकर ट्राई कर सकते हैं.

बाजरा से डोसा बनाने के लिए सामग्री

बाजरे को डोसा बनाने के लिए आपको 1 कप बाजरे का आटा, कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, बेकिंग सोडा, हींग, तेल और आवश्यकता अनुसार नमक की जरुरत होती है.

बाजरा से डोसा बनाने की विधि

सबसे पहले बाजरे के आटे को एक बड़ी सी प्लेट से गुथ लें. थोड़ी देर बाद आप आटे में थोड़ी मूंग दाल और मेथी के बीजों को मिला लें. अब इसका घोल बना लें और इसे 7 से 8 घंटे के लिए फॉर्मेट होने के लिए छोड़ दें.

मिश्रण के फॉर्मेट होने के बाद इसमें नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी, आमचूर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर अच्‍छी तरह से मिला दें.

अब तवा को गर्म करने के बाद इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें और पानी के छींटे मारकर तवे का तापमान हल्का सा कम कर लें. अब तवे पर डोसे का घोल डाल कर फैला दें. डोसे के ऊपर बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालें और फिर 1 मिनट के बाद इसके किनारों पर थोड़ा तेल डाल दें. थोड़ी देर पकने के बाद डोसा किनारे से छोडे़ने लगेगा. अब आप उस पर फ्राई की हुई सब्जियां डाल सकते हैं. पकने के बाद आप डोसे को फोल्ड करके तवे से हटाकर एक थाली पर निकाल लें. आपका बाजरे का डोसा बनकर तैयार है. आप इसे पुदीना और नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः बाजरे से बनने वाले व्यंजन और उससे होने वाले लाभ

बाजरे के फायदे

बाजरे में सोडियम, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते है. जो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसमें मौजूद आयरन हमारे शरीर के खून की कमी को भी दूर करता है. बाजरे का सेवन मुख्य रुप से गर्मियों के मौसम में किया जाता है.

English Summary: How to make Millet Dosa
Published on: 23 January 2023, 05:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now