Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 1 March, 2023 5:00 AM IST
होली के दिन भेजें ये संदेश

हैप्पी होली कहने का समय अब जल्द आने वाला है. जी हां रंगों का त्योहार होली 8 मार्च, 2023 ( बुधवार) को पूरे देश में मनाया जाएगा. होली का त्योहार, जिसे रंगवाली होली या धुलंडी के नाम से भी जाना जाता है. ये त्योहार भारत, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस और फिजी में हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है.

इस दिन को मनाने का अपना-अपना तरीका है लेकिन इस दिन रंग और गुलाल का होना हर जगह आम है. वहीं आज के आधुनिक युग में सभी एक दूसरे को मैसेज भेजकर होली की शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं होली की कुछ ऐसे बधाई संदेश के बारे में जिसे पढ़कर आपका दिन बन जायेगा.

1. लाल, हरा, पीला, नारंगी, नीला...

भगवान आपके जीवन को सभी रंगों से भर दें
और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल बनाएं

हैप्ली होली

2. हाथों में रंग लिए,

दिल में उमंग लिए,

मन में खुशियां लिए,

अपनों को संग लिए

रंगों का खुमार लिए,

चलो रंगों का त्योहार मनाएं

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

3. खुशियों से भरा आपका हो संसार,

जिंदगी में हमेशा रहे प्यार और बहार,

आपके संसार में हो रंगों की भरमार, 

मुबारक हो आपको होली का त्योहार

Happy Holi 2023

4. रंगों का खुमार लिए, चलो रंगो वाला त्यौहार मनायें

प्यार के रंग से भरो पिचकारी,

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी

होली की हार्दिक बधाई

5. मथुरा की खुशबू

गोकुल का हार

वृन्दावन की सुगंध

बरसाने का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

6. रंगों के इस त्यौहार में

सभी रंगों की हो भरमार

ढेर सारी खुशियों से

भर जाये आपका संसार

हैप्पी होली ..!!

7. रास रचाये गोकुल में कन्हैया

होली में बन जाए रंग रसिया

सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे

आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें

होली की शुभकामनाएं

8. प्यार और दुलार से भरी रहे आपकी झोली

गुजिया के मिठास जैसी बनी रहे होली

होली की हार्दिक बधाई !!

9. प्यार के रंग से भरो पिचकारी

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी

ये रंग ना जाने ना कोई जात ना बोली

सबको हो मुबारक यह हैप्पी होली

ये भी पढ़ेंः होली के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, फटाफट लिस्ट चेक कर बुक करवाएं टिकट

10. निकलो गलियों में बना कर टोली,

भिगा दो आज हर एक की चोली,

कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,

वरना निकल लो लगाकर रंग, और कहकर

हैप्पी होली

English Summary: Holi 2023 Wishes: These fun messages sent to loved ones on Holi day, the day of the reader will become
Published on: 28 February 2023, 05:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now