RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 October, 2024 2:16 PM IST
Diwali festival (Image Source: Freepik)

दीवाली का त्योहार पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व की तैयारी लोग कई दिनों पहले से करने लगते हैं. दीवाली सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं होता है, बल्कि यह धनतेरस, छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली का पवित्र त्यौहार होता है. इस खास मौके पर लोग अपने लिए और अपने परिवार जनों के लिए सोना, चांदी, गाड़ी, बर्तन और नए कपड़े आदि खरीदते हैं. दीवाली के शुभ मौके पर देशभर में स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर आदि बंद रहते हैं. क्योंकि इस दिन घरों पूजा-पाठ किया जाता है.

दीवाली सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाई जाती है. अब आप ये सोच रहे हैं कि ये सच नहीं हो सकता है. लेकिन यह सच है. दीवाली का त्योहार अन्य देशों में भी मनाया जाता है. आइए उन देशों के नाम यहां विस्तार से जानते हैं...

इन देशों में भी मनाई जाती है दीवाली

आपने काम-काज के चलते बड़ी संख्या में भारतीय विदेशों में भी रहने लगे हैं, जिसके चलते भारत के कई खास त्योहारों को वह वहीं पर रहकर अच्छे से मनाते हैं. दीपावली का त्योहारों भारतीय लोग विदेशों में दीप प्रज्वलित और अपने घर को लाइटों से सजाकर अच्छे से मनाते हैं. ऐसे ही कुछ देशों में नाम ये है, जहां भारतीय दीपावली का त्योहार मनाते हैं. अमेरिका, फिजी, मलेशिया, मॉरिशियस, नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, त्रिनिदाद और टोबैगो देश में दिवाली मनाई जाती है.

दीपावली 2024 कब है?

हर साल दीपावली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है. इस वर्ष यह दिन 31 अक्टूबर, 2024 के दिन पड़ रहा है. ऐसे में साल 2024 की दीपावली 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) के दिन मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, दीपावली का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भक्त दीपावली की पूजा अपने घरों में कर सकते हैं.

दिवाली से जुड़े प्रमुख पहलू

धनतेरस: दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन नए बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण आदि खरीदना शुभ माना जाता है.

नरक चतुर्दशी: नरक चतुर्दशी दीपावली से एक दिन पहले छोटी दीपावली के रूप में मनाई जाती है.

लक्ष्मी पूजा: दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है और साथ ही घरों में दीपक भी जलाए जाते हैं.

English Summary: diwali festival celebrated all over world
Published on: 29 October 2024, 02:20 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now