Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 4 April, 2023 5:53 PM IST
अप्रैल में है 15 दिन बैंक बंद!

आज इंटरनेट के दौर में बैंक से जुड़े ज़्यादातर काम घर बैठे फ़ोन से ही हो जाते हैं. लेकिन अगर आपको नया अकाउंट खुलवाना है, चेक से जुड़े काम और इसी तरह और काम हैं तो शायद आपको बैंक जाना ही पड़े. अगर आपको भी अप्रैल के इस महीने में बैंक जाना है तो ज़रा ठहरिये और ये लेख पूरा पढ़िए, क्योंकि इस महीने में 15 दिन बैंक की छुट्टियां (Bank Holidays) हैं.

ये रही अप्रैल 2023 में छुट्टियों की लिस्ट

1 अप्रैल को अकाउंट क्लोजिंग की वजह से छुट्टी थी.

2 अप्रैल को रविवार है.

4 अप्रैल को महावीर जयंती का पर्व होने के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर व रांची ज़ोन के बैंकों की छुट्टी.

5 अप्रैल को दिग्गज दिवंगत राजनेता बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन है, इसलिए तेलंगाना ज़ोन में बैंकों का अवकाश रहेगा.

7 अप्रैल को आइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, कोची, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और केरल ज़ोन में गुड फ़्राइडे की वजह से बैंकों की छुट्टी होगी.

8 अप्रैल को दूसरे शनिवार के चलते साप्ताहिक अवकाश.

9 अप्रैल को रविवार की छुट्टी.

14 अप्रैल को इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, कोच्ची, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, जम्मू, कानपुर, पटना, रांची, श्रीनगर और केरल में अंबेडकर जयंती के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.

15 अप्रैल को कोच्ची, कोलकाता, शिमला, अगरतला, गुवाहाटी और केरल ज़ोन में बोहाग बिहू के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.
16 अप्रैल को रविवार की छुट्टी.

18 अप्रैल को शब-ए-क़द्र का त्योहार है, जम्मू, श्रीनगर ज़ोन में बैंक हॉलिडे रहेगा.

21 अप्रैल को ईद है, अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर व केरल में बैंक बंद होंगे.

ये भी पढ़ेंः अप्रैल माह में 15 दिन है Bank Holidays, पढ़ें पूरी लिस्ट

इसी तरह 22 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार, 23 और 30 अप्रैल को रविवार होने से बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.

English Summary: banks will remain closed for 15 days in April 2023
Published on: 04 April 2023, 05:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now