Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 February, 2020 3:35 PM IST

असम का दुबरी जिला कई कारणों से खास है. लेकिन आज कल यहां की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला खासे चर्चे में है. नाम है लतिका चक्रवर्ती और उम्र है 90 साल. लतिका अपने हाथों से पोटली बैग बनाती है. उनका ये काम बड़े बिजनेस का रूप ले चुका है. खास बात ये भी है कि पोटली बैग बनाने का काम उन्होंने सिर्फ़ दो साल पहले ही शुरू किया था, लेकिन आज उनके द्वारा बनाए गए बैग की मांग विदेशों तक में है. कहने वाले तो ये भी कहते हैं कि जब लतिका अपने 66 साल पुरानी सिलाई मशीन को छुती है तो मानो कुछ जादू सा होता है और फिर वो बैग बनाने के काम में लग जाती है.

गौरतलब है कि लतिका को सिलाई, कढ़ाई का शौक तो शुरू से रहा है. लेकिन बैग बनाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी. हां अपने बच्चों के लिए वो कपड़ों के बैग और गुड़िया जरूर बनाती थी. उन्होंने पोटली बैग बनाने का काम 2 साल पहले उनकी बहू के कहने पर किया था. लेकिन तब उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि उनके बैग लोगों को इतने पसंद आएंगें.

बैग को बेटे ने दी खास पहचान
लतिका के पोटली बैग जब आस-पास के मौहल्ले में सुर्खियां बटोरने लगे तो बेटे ने भी उसे मार्केट तक पहुंचा दिया. इसके लिए बाकायदा वेबसाइट डिजाइन किया गया और बिजनेस को उस से जोड़ दिया गया. धीरे-धीरे उनके बैग काफी लोकप्रिय हो गए.

इन देशों में है खास मांग
लतिका के बैग्स डिजाइन वैसे तो पूरे भारत में पसंद किए जाते हैं. लेकिन विदेशों में भी उसकी डिमांड कुछ कम नहीं है. पुराने सूट और साड़ियों से बनाए गए बैग्स बैग्स की डिमांड ओमान, न्यूजीलैंड, जर्मनी आदि देशों में है.

English Summary: 90 year old lady make bags goes viral all over the nation
Published on: 15 February 2020, 03:41 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now