Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 29 May, 2022 4:00 AM IST
ग्लोबल वार्मिंग के चलते अभी हाल ही में बहुत सी घटनाएं सामने आई थी जिसमें से एक उत्तराखण्ड के चमोली जिले में ग्लेशियर के पिघलने से जान और माल दोनों का बहुत भारी नुकसान होना की थी, वैज्ञानिकों ने इसका कारण ग्लोबल वार्मिंग बताया था, बता दें कि इससे पहले वर्ष 2013 में भी उत्तराखण्ड के कई जिलों में भारी तबाही मची थी, जिसमें केदारनाथ धाम में आई आपदा से आप वाकिफ ही होंगे, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी. एक ही राज्य नहीं आय दिन ग्लोबल वार्मिंग के चलते बहुत से राज्यों में नुकसान देखने को मिलता है.
 

ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming)

आज के आधुनिक युग में हम नईं टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जो कि भारत को उन्नति की ओर ले जा रहा है, मगर विकास के पद पर चलते हुए हम पर्यावरण पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. लोगों को सुविधा हो इसके लिए सरकार द्वारा हर घर, सड़क जैसे योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके चलते वनों की कटाई भी की जाती है जिसकी वजह से पेड़ों की कमी से भी जलवायु परिवर्तन जैसी समस्या पैदा हो रही है. फैक्ट्रियों और वाहनों का धुंआ भी पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा रहा है.

कब हुई विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत (World Environment Day)

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, इसकी शुरुआत  सबसे पहले स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी, वर्ष1972 में स्टॉकहोम में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 119 देशों में हिस्सा लिया था. बता दें कि इससे पहले पर्यावरण दिवस की नींव संयुक्त राष्ट्र ने रखी थी.

चिपको आन्दोलन

पर्यावरण को बचाने के लिए कई बड़े आन्दोलन भी किए गए जिसमें से एक था चिपको आन्दोलन, जो कि 70 के दशक में शुरू किया गया इसका मुख्य उद्देश्य वनों की कटाई को रोकना था, चमोली के जंगलों से लगभग 2 हजार से अधिक पेड़ काटने की इजाजत एक कंपनी लेकर आई थी, जिसके विरोध में वहां की महिलाएं पेड़ को गले लगाकर पेड़ ना काटने के लिए आंदोलन करने लगी, फिर बाद में महिलाओं का हौंसला देख गांव वालों ने भी जूलुस निकालकर विरोध किया. अंत में कंपनी वालों को हार मानकर वहां से जाना पड़ा.

विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाएं (World Environment Day)

जनजीवन के लिए पर्यावरण का होना बेहद जरुरी है, शुद्ध हवा, ताजा पानी हमें कई बीमारियों से निजात दिला सकता है. पर्यावरण को बचाने के लिए हमें कथक प्रयास करने चाहिए. क्योंकि प्रकृति है तो मनुष्य जीवन है. हम विकास के लिए कामों को रोक तो नहीं सकते मगर, पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाकर, कूड़ा ना फैलाकर, सार्वजनिक वाहनों का उपयोग कर, इन छोटे- छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण को बचा सकते हैं. यह प्रयास सबको मिलकर करना होगा, क्योंकि एक के करने से क्या फर्क पड़ता है, मगर एक-एक के करने से बहुत फर्क पड़ता है.
English Summary: 5-june-world-environment-day
Published on: 28 May 2022, 06:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now