Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 May, 2023 5:39 PM IST
14th installment of PM Kisan

केंद्र सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) से देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है.

इस योजना के तहत सरकार भूमिधारक किसानों को 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता करती है. यह सहायता साल में 2000 हजार रुपये की तीन किस्तों में चार महीने के अंतराल के आधार पर किया जाता है. इस योजना के तहत अब तक किसानों को 13वीं किस्त तक के पैसे मिल चुके हैं. अब किसानों को बस इंतजार है तो इसके 14वीं किस्त की. ऐसे में पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है.  

पीएम किसान की 14वीं किस्त को लेकर ताजा अपडेट

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त इसी महीने यानी की मई महीने के आखिरी और जून महीने के शुरुआती दिनों में आ सकती है. हालांकि सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान की 14वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से जोरों से तैयारियां चल रही हैं. सरकार ने पीएम किसान की 13वीं किस्त के पैसे फरवरी महीने में जारी किए थे. ऐसे में अगर आप अगली किस्त के पैसे लेना चाहते हैं तो हम आपको यहां बताने जा रहे है कि इसके लिए आवेदन कैसे करना है.

पीएम किसान की अगली किस्त के लिए करें आवेदन

सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

इसके बाद फॉर्मर कॉर्नर पर जाएं.

इसके बाद नए किसान पंजीकरण पर क्लिक करना होगा.

अब आधार संख्या दर्ज कर कैप्चा भरना होगा.

विवरण दर्ज करने के बाद 'हांपर क्लिक करना होगा.

अब पीएम किसान आवेदन पत्र 2023 में पूछी गई सभी जानकारी को भरें.

आप भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: PM Kisan 2023: पीएम किसान की अगली किस्त में किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये! क्या बढ़ गई योजना की राशि?

पीएम किसान के पैसे के लिए ई-केवाईसी जरूरी

जैसा की आप जानते होंगे कि पीएम किसान की किसी भी किस्त के पैसे लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है. ऐसे में अगर आपने भी अभी तक ई-केवाइसी नहीं करवाया है तो जल्दी से करवा लें. नहीं तो आप भी पीएम किसान की 14वीं किस्त से वंचित रह जायेंगे. ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

English Summary: When the 14th installment of PM Kisan will come? check here
Published on: 08 May 2023, 05:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now