Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 29 June, 2022 3:28 PM IST
Alt News CO-Founder Mohhamad Zubair

सोमवार 27 जून के दिन Alt news वेबसाइट के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद ज़ुबैर को उसी रात बुराड़ी इलाक़े के मजिस्ट्रेट के सामने पेश भी किया गया और फिर वहां से उसे 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. अब कोर्ट ने पुलिस की कस्टडी बढ़ाने की मांग करते हुए ज़ुबैर को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

आपको बता दें कि जुबैर को धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने आईपीसी सेक्शन 153 ए और 295 ए के तहत अरेस्ट किया है. साथ ही दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के सामने कस्टडी बढ़ाने की मांग रखते हुए यह भी कहा कि जुबैर पुलिस के साथ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.  

जांच के लिए बेंगलुरु जा सकते हैं ज़ुबैर

दिल्ली पुलिस का ऐसा कहना है कि उसके पास पिछले तीन महीनों में ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर जुबैर के बैंक खाते में 50 लाख रुपए आने के सबूत हैं और साथ ही वह पैसे आने के सोर्स की जांच भी जा रही है. पुलिस का यह भी कहना है आगे की जांच के लिए ज़ुबैर को बेंगलुरु भी ले जा सकती है.

ये भी पढ़ें: फैक्ट चेकर मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों?

ज़ुबैर के इस ट्वीट से शुरू हुआ था विवाद

जुबैर ने 2018 में फिल्म निर्माता ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘किसी से ना कहना’ का एक छोटा सा क्लिप ट्विटर पर शेयर किया था, जिसमें एक होटल के बाहर एक बोर्ड नजर आ रहा है, जिस पर हिंदी में हनुमान होटल लिखा हुआ था.

हालांकि उस बोर्ड पर किए गए पेंट से पता चलता है कि इस होटल का नाम पहले हनीमून होटल और फिर हनीमून को बदलकर हनुमान कर दिया गया. जुबैर ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा था बिफोर 2014 हनीमून होटल, आफ्टर 2014 हनुमान होटल.इसके चलते ही ज़ुबैर को पुलिस ने तलब किया है. 

English Summary: what is the reason behind the arresting of mohammad zuber (1)
Published on: 29 June 2022, 03:35 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now