जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग ये हैं अरहर की टॉप 3 उन्नत किस्में, देगी बंपर उत्पादन और होगी तगड़ी कमाई, जानें अन्य विशेषताएं Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 May, 2026 5:01 PM IST
Vrishank Tractor Agency में मेगा किसान गोष्ठी का सफल आयोजन की झलक

Vrishank Tractor Agency में दिनांक 2 मई 2026 को एक भव्य मेगा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि यंत्रीकरण एवं वित्तीय सेवाओं से जुड़े कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को विशेष महत्व प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (ACE) के महाप्रबंधक (कृषि व्यापार इकाई) रविंद्र सिंह खनेजा, मध्य प्रदेश के स्टॉकिस्ट  प्रेम जाट, जोनल हेड (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़)  मनोज गर्ग, एरिया मैनेजर  अविनाश दुबे, सर्विस प्रमुख  उमेश यादव एवं सर्विस विभाग से  अविनाश द्विवेदी उपस्थित रहे। इस गोष्ठी में कुल 114 किसानों एवं ग्राहकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों द्वारा रविंद्र सिंह खनेजा के मार्गदर्शन में चयनित ट्रैक्टर मॉडलों की स्पॉट डिलीवरी भी की गई, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गोष्ठी के दौरान किसानों को गेहूं की फसल की कटाई के समय ट्रैक्टरों के बेहतर रख-रखाव हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इसमें रेडिएटर को नियमित रूप से हवा से साफ रखने, कूलेंट एवं पानी का संतुलित मिश्रण उपयोग करने, एयर क्लीनर एवं रेडिएटर जाली की समय-समय पर सफाई, प्रत्येक आधे घंटे में इंजन ऑयल एवं कूलेंट स्तर की जांच, बेल्ट की स्थिति की निगरानी तथा ग्रीसिंग पॉइंट्स पर नियमित ग्रीसिंग करने जैसे उपयोगी सुझाव शामिल रहे।

वित्तीय सशक्तिकरण के तहत रविंद्र सिंह खनेजा द्वारा किसानों को आसान ट्रैक्टर ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए कम दस्तावेज़, त्वरित स्वीकृति और आकर्षक ब्याज दरों के साथ सरल फाइनेंस विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे किसान आधुनिक कृषि उपकरण आसानी से खरीद सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में जोनल हेड (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़)  मनोज गर्ग ने कंपनी द्वारा संचालित “भरोसा योजना” के अंतर्गत पुराने ट्रैक्टर के एक्सचेंज की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस योजना के तहत किसान अपने पुराने ट्रैक्टर को उचित मूल्य पर बदलकर नया ट्रैक्टर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी लागत में कमी आती है और उन्हें उन्नत तकनीक का लाभ मिलता है।

वहीं, सर्विस प्रमुख उमेश यादव ने ट्रैक्टर की सर्विस एवं रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किसानों के साथ गंभीर चर्चा की।

कार्यक्रम में रविंद्र सिंह खनेजा एवं मनोज गर्ग द्वारा किसानों को ट्रैक्टरों की प्रमुख विशेषताओं एवं उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान 19 अन्य किसानों ने भी ट्रैक्टर खरीदने में विशेष रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के समापन पर जोनल हेड  मनोज गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के किसान हितैषी आयोजन मध्य प्रदेश में मासिक स्तर पर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसानों को नई तकनीक एवं सुविधाओं की जानकारी मिलती रहे।

यह आयोजन अत्यंत सफल रहा और किसानों के बीच सकारात्मक ऊर्जा एवं विश्वास का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

English Summary: Vrishank Tractor Agency Hosts Successful Farmers Seminar
Published on: 11 May 2026, 05:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now