Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 30 May, 2022 2:35 PM IST
News about Buffalo from UP

उत्तर प्रदेश एक बड़ा ही अद्भुत प्रदेश है. यहां से आये दिन कोई न कोई चौंकाने वाली खबर हमारे सामने आती रहती है फिर चाहे वह राजनीति से जुड़ी हो या समाज से. आज के इस लेख में ऐसी ही वायरल एक खबर के बारे में बात करेंगे जो कि लोगों को अंदर से हंसा गुदगुदा भी रही है और सोचने पर मजबूर भी कर रही है. तो आईये चलते हैं मुद्दे पर.

आज के मुद्दे का केंद्र ये है उत्तर प्रदेश का बलिया शहर. बलिया में एक भैंस द्वारा गाय के बच्चे (बछड़े) को जन्म देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह  मामला बेरुरबारी ब्लॉक के असेगा गांव का है, जहां भैंस द्वारा गाय के बच्चे को जन्म देने की खबर को लेकर मालिक के साथ- साथ गांव के लोग भी  हैरान हैं.इसके पीछे का कारण भैंस को गलती से सांड का सीमन देना बता रहे हैं और भैंस द्वारा सांड का सीमन एक्सेप्ट कर लेने को लेकर इसे कुदरत का करिश्मा बताया जा रहा है.

डॉक्टर्स का क्या कहना है?

ये भी पढ़ें: Viral Song: काला अंगूर का वीडियो मचा रहा धूम, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस खबर को लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय श्रीवास्तव का कहना है कि यह मामला हमारे  संज्ञान में आया है और हमने वहां अपने डॉक्टर्स को भी भेजा है. मामले की पूरी जांच करने पर पता चला है कि यह भैंस का ही बच्चा है और इसका शरीर भी भैंस से ही मिलता जुलता  है.

 डॉक्टर  संजय श्रीवास्तव का यह भी कहना है कि भैंस की कई प्रजाति भूरे रंग की भी होती हैं इसलिए लोगों में इसे लेकर भ्रम हो गया लेकिन ये गाय का बच्चा नहीं है. यह बच्चा भैंस का ही है.

English Summary: viral news of up's ballia about buffalo kid.
Published on: 30 May 2022, 02:44 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now