RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 September, 2019 5:58 PM IST

हाल ही में केंद्रीय कृषि और किसान मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड राज्य का चयन खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-दो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017-18 के 'कृषि कर्मा अवार्ड' के लिए चयन किया गया है. इस पुरस्कार के अंतर्गत  उत्तराखंड कृषि विभाग को एक ट्रॉफी और 5 करोड़ राशि दी जाएगी. इसके अलावा केंद्रीय कृषि और किसान मंत्रालय ने राज्य के 2 प्रगतिशील किसानों को भी अवार्ड के लिए चयन करने के निर्देश दिए हैं. चुने गए किसानों को दो-दो लाख का पुरस्कार मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले वर्ष 2016-17 में भी राज्य को इसी अवार्ड के अंतर्गत प्रशंसा पुरस्कार मिल चुका है.

गौरतलब है कि प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में मिलने वाले इस पुरस्कार के चयन की जानकारी केंद्रीय संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने पत्र के जरिए राज्य के कृषि सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को दी है. बताया गया कि इस पुरस्कार के तहत राज्य को ट्रॅाफी, प्रशस्ति पत्र और पांच करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी. पत्र में दो प्रगतिशील किसानों का चयन कर 'कृषि मंत्री कृषि कर्मा अवार्ड' के लिए इनके नाम भेजने को कहा गया है.

बता दे कि यह चयन 10 अक्टूबर तक करके मंत्रालय को भेजा जाना है. उधर, उतराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उतराखंड को मिले इस उपलब्धि के लिए राज्य के सभी किसानों और विभागीय कार्मिकों को शुभकमनाएं दी है. खबरों के मुताबिक उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को उन्नत तकनीकी विधियों और विस्तार सेवाएं प्रदान करने को विभाग ने मिलजुलकर प्रयास किए हैं. सभी के सहयोग से राज्य को यह उपलब्धि हासिल हुई है.

English Summary: Uttarakhand get 'Krishi Karma Award' for outstanding performance in food production category
Published on: 27 September 2019, 06:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now