Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 May, 2026 4:15 PM IST
बीज मिनीकिट बुकिंग दोबारा शुरू (Image Source-AI generate)

देशभर में इस समय सभी किसान भाई खरीफ फसलों की खेती करने में बिजी है. इसी को देखते हुए यूपी सरकार ने बलिया जिले के किसानों को बड़ी राहत दी है. बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर. ऐसे में जिले में खरीफ सीजन 2026 की तैयारी में तेजी आ गई है, क्योंकि कृषि विभाग ने सामान्य, संकर और विभिन्न फसलों के बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया को फिर से शुरु कर दिया है. सरकार ने यह पहल इसलिए की है, ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज प्राप्त हो और उनके उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सकें.

किन फसलों के बीज मिलेंगे?

इस बार इस सरकारी योजना के तहत किसान भाइयों को कई प्रमुख खरीफ फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे. यानी इस बार बलिया जिले के किसानों को खरीफ फसलों से अच्छा उत्पादन मिलने की संभावनाएं बढ़ सकती है, तो बता दे राज्य सरकार इन फसलों के बीजों पर मिनीकिट प्रदान करेंगी, जो कुछ इस प्रकार से हैं-

  • उड़द, मूंग

  • अरहर

  • तिल

  • बाजरा

  • ज्वार 

  • मक्का 

इसके अलावा, श्री अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा और कोदो के मिनीकिट भी उपलब्ध कराए जाएंगे. यह कदम पोषण सुरक्षा के साथ-साथ जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. और साथ ही सरकार ने ढैंचा (हरी खाद) के बीज भी दिए जाएंगे, जिससे किसान अपनी मिट्टी की उर्वरता को प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं. धान की खेती करने वाले किसानों के लिए सामान्य और संकर धान के बीज भी इस योजना में शामिल किए गए हैं.

कैसे होगा चयन?

इस खरीफ सीजन किसानों को तगड़ा उत्पादन मिलने की संभावना है. राज्य सरकार की यह मदद किसानों के लिए काफी सहायक साबित हो सकती है. साथ ही इस योजना के तहत ई-लॉटरी के जरिए चयनित किसानों को ही बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ सही और पात्र किसानों तक पहुंचे.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के किसान है और इस योजना में इच्छुक है तो जल्द ही योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर दे. यानी की इस सरकारी योजना का फायदा लेने के लिए किसान 24 मई 2026 तक ही इस योजना में शामिल हो बीज मिनीकिट का लाभ उठा कम लागत में अच्छा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

अगर आप भी बीज योजना में इच्छुक है तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान कृषि विभाग की सरकारी पोर्टल agriculture.up.gov.in पर आसानी से कर सकते हैं आवेदन. साथ ही बता दे कि जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद वे ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करके संबंधित फसल के बीज मिनीकिट के लिए आवेदन कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Uttar Pradesh Seed Minikit Booking Resumes Ballia Up Farmers Apply soon
Published on: 21 May 2026, 04:20 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now