‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 February, 2026 5:00 PM IST
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना (Image Source-pixabay)

देश के किसान खेती-बाड़ी बड़े पैमाने पर करते हैं और इसी के चलते किसानों को खेती से जुड़े यंत्रों की आवश्यकता होती है, लेकिन छोटे और सीमांत किसानों को यह सुविधा नही मिल पाती. इसी को देखते हुए राज्य सरकार इस रंगों के त्यौहार पर किसानों को राहत की खबर दी है कि किसान भाई सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्रों पर बुकिंग शुरु कर दी गई है, जिसके माध्यम से किसान भारी सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं.

ऑनलाइन कब तक करें आवेदन?

कृषि विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन टोकन जनरेट करने की सुविधा किसानों के लिए 25 फरवरी से शुरु हो चुकी है और किसान 4 मार्च की रात्रि 12 बजे तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही विभाग ने किसानों से यह अपील की है कि वह आखिरी तिथि से पहले कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग कर दें.

किन यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी?

किसान भाई सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के तहत इन कृषि यंत्रों पर अनुदान पा सकते हैं, जिनमें कृषि ड्रोन, एकल कृषि यंत्र, बीज ड्रिल, रोटावेटर, रीपर, पावर वीडर और अन्य आधुनिक उपकरण शामिल किया गया है और इन यंत्रों की मदद से किसान अपनी खेती को ओर भी बेहतरीन तरीके से कम समय में कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक की कॉपी

  • खतौनी

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

किसान इस बात का ख्याल रखें कि दस्तावेजों की सही और स्पष्ट स्कैन कॉपी अपलोड करना जरुरी है. किसी भी प्रकार की त्रुटि आवेदन को अस्वीकृत कर सकती है.

कैसे होगा चयन?

कृषि विभाग ने बुकिंग और आवंटन “पहले आओ–पहले पाओ” या लॉटरी सिस्टम के आधार पर किया है. यह प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होगी. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संपूर्ण प्रणाली ऑनलाइन रखी गई है. किसानों को अपने आवेदन की स्थिति पोर्टल पर लॉगिन करके देखने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

कैसे करें यंत्र बुकिंग?

जिन किसान भाइयों को इस सरकारी योजना का लाभ उठाना है, तो वह इस योजना के तहत सरकारी वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in/ पप जाकर कृषि यंत्रों की बुकिंग ऑनलाइन करा सकते हैं और कृषि उपकरणों पर भारी सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Uttar Pradesh government will start online booking for subsidy on agricultural equipment
Published on: 26 February 2026, 05:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now