Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 March, 2026 4:26 PM IST
2.20 लाख का सोलर पंप अब सिर्फ 76 हजार में कैसे जानें (Image Source- AI generate)

यूपी सरकार राज्य के किसानों के लिए कई सरकारी योजना चला रही है, जिसके तहत किसानों को काफी लाभ मिल रहा है और अभी हाल ही में राज्य सरकार ने किसानों की सिंचाई से जुड़ी परेशानियों को देखते हुए ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत किसान अगर अपने खेतों में सोलर पंप लगवाते हैं, तो वह सोलर पंप लगवाने पर भारी सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. चलिए आगे जानें कैसे इस योजना का फायदा उठा सकते हैं और कितना मिलेगा अनुदान.

मीरजापुर में तय हुआ वितरण लक्ष्य

उत्तरप्रदेश सरकार ने मीरजापुर जिले में ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप वितरण करने का लक्ष्य तय किया गया है. इस जिले के किसानों को सिंचाई जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि विभाग के अनुसार इस जिले के किसानों को करीबन 23 ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे.

बता दें कि इन सोलर पंपों का उपयोग किसान चेकडैम, तालाब और अन्य जल स्रोतों से भू-स्तरीय सिंचाई के लिए कर सकते हैं. साथ ही इस मदद से किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी समाधान मिल जाएगा.

किसानों को क्या फायदा होंगे?

किसान भाई अगर इन सोलर पंप को अपने खेतों में लगवाते हैं तो वह एक खेत से दूसरे खेत में इन सोलर  पंपों को लेकर जा सकते हैं और अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर सकते हैं.

इसके साथ अगर किसान अगर ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप को खरीदते हैं तो गांवों में अक्सर होने वाली बिजली की परेशानियों से बच सकते हैं. यानी की पंप बिना बिजली और डीजल के सौर ऊर्जा से चलता है, जिससे सिंचाई की लागत भी काफी कम हो सकती है और किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

कितनी है सोलर पंप की कीमत?

लघु सिंचाई विभाग के अनुसार इस योजना के तहत खेतों में 2 हॉर्स पावर (HP) क्षमता का ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप लगाया जाएगा. अगर इस सोलर पंप की कीमत की बात करें तो लगभग 1 लाख 44 हजार 526 रुपये हैं. साथ ही ट्रॉली लगवाने पर करीबन 75 हजार का खर्च आता है. इस तरह पूरी व्यवस्था की लागत 2 लाख 19 हजार 526 रुपये तक आ सकती है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

अगर आप भी अपने खेत में इस सोलर पंप को लगवाना चाहते हैं तो किसान भाइयों को इस योजना का छोटा हिस्सा जमा करना होगा, जोकि लगभग 76 हजार रुपये तक हो सकता है. साथ ही किसान इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से लघु सिंचाई विभाग में जमा करें, क्योंकि इसके बाद इस योजना का आपका लाभ मिलेगा.

कैसे करें आवेदन

अगर आप किसान है और आप ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो वह विकास भवन स्थित लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय में संपर्क कर वहां से आवेदन प्रक्रिया और योजना की पूरी जानकारी लें कर आसानी से इस सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Uttar Pradesh government will provide farmers with solar pumps worth 2.20 lakh rupees for just 76,000 rupees Under the Trolley Mounted Solar Pump Scheme
Published on: 09 March 2026, 04:32 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now