‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 February, 2026 4:36 PM IST
मिलेट्स खेती को बढ़ावा, लाखों का अनुदान से किसानों की बढ़ेगी कमाई (Image Source-pixabay)

उत्तर प्रदेश जिला मुरादाबाद के किसानों को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. अगर जिले के किसान मोटे अनाज यानी मिलेट्स की खेती करते हैं, तो भारी अनुदान पा सकते हैं, क्योंकि अनाज यानी मिलेट्स की खेती किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रही है. कम पानी, कम लागत और बेहतर बाजार मांग जैसी खूबियों के चलते कृषि विभाग ने मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम को गति दी है. सरकार की अनुदान आधारित योजनाएं इस पहल को और सशक्त कर रही हैं.

कम लागत, ज्यादा फायदा

मिलेट्स की खेती किसान भाइयों के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है और मिलेट्स की खेती ऐसी खेती है, जिससे किसानों को अधिक लाभ हो रहा है, क्योंकि यह फसल हर तरह की मिट्टी में अच्छा प्रर्दशन करती है और किसानों तगड़ी उपज देती है. साथ ही इन फसलों को अधिक सिंचाई की भी जरुरत नहीं होती, जिससे किसानों को पानी, ऊर्जा की बचत होने के साथ उर्वरक व कीटनाशक पर खर्च भी अपेक्षाकृत कम आता है. यानी की कुल मिलाकर इन फसलों की खेती कर किसान कम लागत में तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

वैल्यू एडिशन से अतिरिक्त आय

मिलेट्स की खासियत सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है. यानी की अगर किसान भाई इनसे बने उत्पाद जैसे लड्डू, बिस्किट, आटा मिक्स, स्नैक्स बनाकर बाजारों में बेचते हैं तो बेहतर दाम पा सकते हैं. कृषि विभाग किसानों को वैल्यू एडिशन के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है.

इसके अलावा, यदि किसान समूह बनाकर ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर ध्यान दें, तो मिलेट्स उत्पादों की बिक्री बड़े शहरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकती है और किसान इससे डबल मुनाफा कमा सकते हैं.

किन योजनाओं से मिलेगा अनुदान?

मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिसके तहत किसानों को इन फसलों पर भारी अनुदान मुहैया करवाया जा रहा. आइए जानें किन योजनाओं से मिलेगा अनुदान-

मोबाइल आउटलेट योजना

इस योजना के तहत किसानों को मिलेट्स आधारित उत्पादों की बिक्री के लिए मोबाइल इकाइयां स्थापित की जा रही हैं. जनपद में 30 इकाइयों का लक्ष्य तय किया गया है. अगर किसान उत्पादक संगठन इस योजना में आवेदन करते हैं तो इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक अनुदान पा सकते हैं.

मिलेट्स प्रसंस्करण इकाई स्थापना योजना

इस योजना के अंतर्गत सरकार मिलेट्स की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और वैल्यू एडिशन के लिए इकाइयां स्थापित करने पर 47.5 लाख रुपये तक का अनुदान दें रही है, बता दें कि विभाग के अनुसार, फिलहाल आवेदन स्वीकृति प्रक्रिया में है.

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप किसान है और इन सरकारी योजनाओं में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आप किसान कृषि उपनिदेशक कार्यालय, धक्का मुरादाबाद में जाकर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध. साथ सरकार ने जिले के किसानों से यह अपील की है कि वह इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जल्द ही आवेदन करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Uttar Pradesh Farmer are getting in millet farming subsidy of lakhs will increase farmers income
Published on: 21 February 2026, 04:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now