जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 May, 2026 5:00 PM IST
डेयरी बिजनेस शुरु करने का सुनहरा अवसर (Image Source-AI generate)

आज के समय में डेयरी बिजनेस किसानों की मुख्य रीढ़ बन गया है, जिससे कई किसान परिवारों की रोजी-रोटी चल रही है. ऐसे में अगर आप के मन में भी डेयरी बिजनेस Dairy Business शुरु करने का ख्याल आ रहा है, तो यह करोबार आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है और यूपी सरकार भी इस करोबार को करने के लिए किसान और पशुपालकों को प्रोत्साहित कर रही है और साथ ही 2 स्वदेशी गायों को खरीदने पर भारी अनुदान भी प्रदान कर रही है. इस लेख में जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी..

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना क्या है?

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना यूपी सरकार की विशेष योजना है, जिसकी शुरुआत नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत की गई है. ऐसे में अगर पशुपालक या फिर किसान भाई इस योजना का फायदा उठाते हैं, तो वह इस सरकारी योजना के तहत 2 स्वदेशी गायों की छोटी डेयरी स्थापित करने पर सरकार 40% तक यानी अधिकतम ₹80,000 की सब्सिडी प्रदान कर रही है.

योजना में कौन होगा पात्र?

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना का लाभ केवल वहीं व्यक्ति लें सकता है, जो गाजियाबाद का स्थाई निवासी हो काफी सालों से वह गाजियाबाद में रह रहा हो तभी वह योजना में पात्र माना जाएगा. इसके अलावा, व्यक्ति के पास कम से कम दो गाय पालने की जमीन होना बेहद जरुरी है, ताकि वह इस योजना का लाभ उठाकर डेयरी बिजनेस की शुरुआत कर सकें.

गाय की किन नस्लों पर मिलेगी सब्सिडी?

अगर आपने भी डेयरी बिजनेस शुरु करने का मन बना लिया है, तो आपके लिए मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना लाभकारी साबित हो सकती है, जिसके तहत इस योजना के तहत थारपारकर, गिर, हरियाणवी और साहीवाल नस्ल जैसी प्रमुख नस्लों पर मिलेगा भारी अनुदान, जिससे आपकी कमाई में बढ़ोतरी के साथ डबल मुनाफा भी हो सकता है.

(Image Source-AI generate)

गाय इन नस्लों से दूध उत्पादन में होगी बढ़ोतरी

अगर किसान या पशुपालक इस सरकारी योजना के तहत गाय की इन नस्लों का चुनाव करते हैं, तो वह इन नस्लों से बेहतर दूध उत्पादन पा सकते हैं और अपनी कमाई को दोगुना कर सकते हैं. साथ ही इन गायों का दूध  A2 प्रकार का माना जाता है, जो सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है. अगर दूध की कीमत की बात करें, तो कुछ इस प्रकार है-

  • सामान्य दूध 60 से 70 रुपये प्रति लीटर

  • स्वदेशी गाय का दूध करीब 150 से 180 रुपये प्रति लीटर

ऐसे करें योजना में अप्लाई?

अगर आप भी अपना खुद का डेयरी बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो आप इस योजना अप्लाई करने के लिए  नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और योजना का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Uttar Pradesh Dairy Scheme 80000 Subsidy Two Cows Benefits know eligibility and Apply Process
Published on: 01 May 2026, 05:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now