Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 July, 2026 4:20 PM IST
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Image Source-AI generate)

यूपी सरकार राज्य के लोगों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है. अभी हाल ही में राज्य सरकार ने पारंपरिक कारीगरों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत कारीगरों को सरकार प्रशिक्षण, आधुनिक टूलकिट पर 10 दिन की ट्रेनिंग और ₹4500 तक आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी, जिससे इन लोगों की कमाई में भी इजाफा होगा.

किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना किसानों के लिए नहीं है. यह योजना सरकार ने कारीगरों के लिए विशेष रुप से शुरु की है, जिसके तहत इन लोगों को मुख्य रुप से योजना का लाभ मिलेगा-

  • बढ़ई

  • लोहार

  • मोची, कुम्हार 

इसके अलावा, अगर कोई किसान खेती-बाड़ी करने के साथ-साथ हस्तशिल्प या कारीगरी का काम करता है, तो वह इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकता है.

कितनी टूलकिट सहायता मिलेगी?

अगर आप कारीगर है और आपके हाथों में हस्तशिल्प कला का हुनर है. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. साथ ही बता दें कि यूपी सरकार इस सरकारी योजना के तहत कारीगरों को प्रशिक्षण होने के बाद पात्र लाभार्थियों को 10 हजार रुपये तक की राशि प्रदान करेंगी, जिसकी मदद से कारीगर अपने करोबार के लिए टूल्स और मशीनें खरीद सकेंगे, जिससे उनकी लागत में कमी आएंगी और इनकम में इजाफा होने की संभावना बढ़ेगी.

कैसे करें योजना में अप्लाई?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और योजना में अप्लाई करना चाहते हैं तो इस सरकारी कल्याणकारी योजना में इसके आधिकारिक पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस सरकारी अनुदान का लाभ उठा कमाई में इजाफा कर सकते हैं. साथ ही आवेदकर्ता आवेदन करते दौरान आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र या पारंपरिक कारीगरी का प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक सभी तैयार रखें.

योजना में आवेदन की क्या है पात्रता?

  • आवेदनकर्ता को यूपी का स्थाई निवासी होना बेहद जरुरी है तभी वह इस सरकारी योजना का फायदा उठा सकता है.

  • आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है.

  • इस योजना में आवेदन सिर्फ बढ़ई, लोहार, नाई, दर्जी, मोची, सुनार, कुम्हार व टोकरी बुनने वाले जैसे पारंपरिक कारीगर ही कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up Vishwakarma Shram Samman Yojana Artisans 10 days Training Application
Published on: 30 July 2026, 04:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now