कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 July, 2026 1:44 PM IST
मक्का खरीद नीति को दी मंजूरी (Image Source-AI generate)

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मक्का किसानों की आय बढ़ाने और मक्का उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मक्का खरीद नीति को मंजूरी देकर, जिसके तहत पहली बार बड़े स्तर पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मक्का की खरीद की जाएगी. इस फैसले से हजारों मक्का उत्पादक किसानों को बाजार में उचित दाम मिलने की उम्मीद है और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी.

MSP पर मिलेगा कितना दाम?

सरकार ने मक्का के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. MSP पर खरीद होने से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें खुले बाजार में कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं होगी. साथ ही मक्का की खेती करने वाले किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए अधिक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प उपलब्ध होगा.

कब तक होगी मक्का खरीद? 

प्रदेश सरकार ने खरीद प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए स्पष्ट कार्यक्रम जारी किया है. 15 जून से 31 जुलाई तक निर्धारित खरीद केंद्रों पर किसानों से मक्का की खरीद की जाएगी. किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल भुगतान प्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी और खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि किसानों को लंबी कतारों या अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े. इसके अलावा अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

नई खरीद नीति का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य सीधे मिलेगा. सरकारी खरीद से निजी व्यापारियों द्वारा कम कीमत देने की समस्या भी काफी हद तक कम होगी. इसके साथ ही किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण, खरीद केंद्रों की जानकारी और भुगतान की स्थिति जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी.

किसानों के लिए जरूरी सलाह

जो किसान MSP पर अपनी मक्का बेचना चाहते हैं, उन्हें समय रहते संबंधित खरीद केंद्रों पर पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने जरुरी है. खरीद अवधि के दौरान निर्धारित तिथियों के भीतर अपनी उपज केंद्रों तक पहुंचाना भी जरूरी होगा, ताकि सरकारी खरीद का पूरा लाभ मिल सके. 

साथ ही सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत खरीद केंद्रों पर ही अपनी उपज बेचें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित कृषि विभाग या हेल्पलाइन से संपर्क करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up Maize Procurement at Msp Procurement Know Duration Details Farmers Msp Benefits
Published on: 07 July 2026, 01:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now