Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 28 October, 2026 3:49 PM IST
आलू के बीज खरीदने पर मिलेगा ₹1,000 प्रति क्विंटल अनुदान (Image Source-AI generate)

UP Potato Seed Subsidy: देश के किसान इस समय रबी फसलों की तैयारी करने में व्यस्त है. इसी बीच लखीमपुर में उद्यान विभाग किसानों को आलू के बीज पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक सब्सिडी की छूट प्रदान कर रहा है. साथ ही बता दें कि इस सरकारी सहायता के तहत किसानों को आलू की कई किस्मों के बीजों पर अनुदान दिया जाएगा, जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी. यानी की उनकी लागत में कमा आएंगी और कमाई की संभावनाएं बढ़ेगी.

आलू किसानों को कितना मिलेगा अनुदान?

उत्तर प्रदेश में आलू की खेती किसानों की आय का एक महत्वपूर्ण साधन है. हालांकि, खेती की शुरुआत में बीज खरीदने पर किसानों को अच्छी-खासी रकम खर्च करनी पड़ती है. ऐसे में बीज की लागत कम करने के लिए उद्यान विभाग की ओर से दी जा रही सब्सिडी किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है.

लखीमपुर जिले में किसानों को आलू की अलग-अलग किस्मों का आधारित बीज निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है. बीज खरीदने वाले पात्र किसानों को प्रति क्विंटल ₹1,000 का अनुदान दिया जाएगा. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएंगी.

आलू की किन किस्मों के बीजों पर मिलेगी सब्सिडी?

जिला उद्यान विभाग की ओर से आलू की प्रमुख किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस सरकारी मदद से किसान निर्धारित कीमत पर इन बीजों की खरीद कर सकते हैं-

  • कुफरी बहार: आधारित प्रथम सीड साइज का बीज ₹3,630 प्रति क्विंटल.

  • कुफरी बहार: आधारित द्वितीय सीड साइज का बीज ₹3,480 प्रति क्विंटल.

  • कुफरी ख्याति: आधारित प्रथम सीड साइज का बीज ₹3,630 प्रति क्विंटल.

  • कुफरी ख्याति: आधारित प्रथम ओवर साइज का बीज ₹3,040 प्रति क्विंटल.

अनुदान पाने के लिए कौन-से दस्तावेज जरूरी हैं?

आलू के बीज पर अनुदान का लाभ लेने के लिए किसानों को जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित उद्यान विभाग कार्यालय पहुंचना होगा. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निम्न दस्तावेज अपने साथ रखें:

  • आधार कार्ड: किसान की पहचान के लिए.

  • बैंक पासबुक: अनुदान की राशि बैंक खाते में भेजने के लिए.

  • खतौनी: कृषि भूमि से संबंधित जानकारी के सत्यापन के लिए.

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेजों की मूल प्रति और जरूरत के अनुसार फोटोकॉपी भी साथ रखें. बैंक खाते में नाम और अन्य विवरण सही होने चाहिए, ताकि भुगतान के समय परेशानी न हो.

कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

अगर आप इस सरकारी मदद का फायदा उठाना चाहते हैं, तो लखीमपुर के इच्छुक किसान जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क करके आलू के आधारित बीज की उपलब्धता, खरीद की प्रक्रिया और अनुदान से जुड़ी शर्तों की जानकारी ले सकते हैं और इस अनुदान का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up Lakhimpur Khiri Potato Seed Subsidy 1000 per Quintal Required Documents
Published on: 28 October 2026, 03:54 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now